मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा का पाठ्यक्रम

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 11 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में पात्रता परीक्षा पास किए बिना नौकरी कर रहे हैं प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की पात्रता परीक्षा आयोजित करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। कल परीक्षा की संभावित तारीख की जानकारी दी गई थी और आज माध्यमिक शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा का पाठ्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 

MP Middle School Teacher Eligibility Exam: Complete Syllabus and Subject-Wise Details

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पात्रता परीक्षा हेतु कुल 150 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2:30 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर देने पर सावधानी बरतनी होगी क्योंकि प्रत्येक 4 गलत उत्तरों पर 1 अंक काटा जाएगा।

प्रश्नपत्र की संरचना: दो भागों में होगा विभाजन 

प्रश्नपत्र को दो प्रमुख भागों में बांटा गया है:
भाग अ (30 अंक): यह भाग सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। इसमें सामान्य हिन्दी (8 अंक), सामान्य अंग्रेजी (5 अंक), सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम, तार्किक एवं आंकिक योग्यता (7 अंक) और शिक्षाशास्त्र (10 अंक) के प्रश्न शामिल होंगे।

भाग ब (120 अंक): इसके अंतर्गत सात विषयों की सूची दी गई है, जिसमें अभ्यर्थी अपने स्नातक (Graduation) के मुख्य विषय के अनुसार एक विषय का चयन करेंगे। इन विषयों में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। 

कठिनाई और विषयवस्तु का स्तर 

परीक्षा में 'भाग अ' का स्तर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के मानसिक स्तर के समकक्ष होगा। वहीं, 'भाग ब' की विषयवस्तु मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी, लेकिन प्रश्नों की कठिनाई और उनका जुड़ाव स्नातक स्तर का होगा।
परीक्षा का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों की अवधारणात्मक समझ, समस्या समाधान की क्षमता और पेडागोजी के ज्ञान का परीक्षण करना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!