BHOPAL का कुख्यात रहमान डकैत सूरत में सरेंडर, 14 राज्यों का मोस्ट वांटेड अपराधी

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 जनवरी 2026
: पुलिस का प्रेशर बढ़ने के बाद भोपाल के कुख्यात रहमान डकैत ने गुजरात के सूरत में सरेंडर कर दिया। जिस अपराधी की गिरफ्तारी की खानापूर्ति वाली कार्रवाई पर भी, उसके साथी पुलिस पार्टी पर हमला बोल देते थे, उस अपराधी की गिरफ्तारी में गुजरात पुलिस को डंडा भी नहीं चलना पड़ा। रहमान डकैत को मालूम था कि अब उसका एनकाउंटर पक्का है, इसलिए उसने बड़ी चतुराई के साथ खुद को सूरत में गिरफ्तार करवा लिया। 

रहमान डकैत के सरेंडर का नाटकीय घटनाक्रम

भोपाल का कुख्यात अपराधी आबिद अली उर्फ राजू उर्फ ‘रहमान डकैत’ भोपाल में स्थित ‘ईरानी डेरा’ से पूरे देश में अपराध का नेटवर्क संचालित करता था। यह गैंगस्टर 14 राज्यों में सक्रिय गिरोहों का सरगना है। महाराष्ट्र में उस पर MCOCA जैसे सख्त कानून के तहत भी केस दर्ज है। गुजरात पुलिस के डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि इनपुट मिला था कि भोपाल निवासी राजू ईरानी, सूरत में किसी बड़ी वारदात की फिराक में आया है। इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। आरोपी 13-14 साल से भोपाल की अमन नगर कॉलोनी में रह रहा था और छह अलग-अलग गैंग ऑपरेट कर रहा था।

भोपाल के ईरानी डेरा में पुलिस को घुसने नहीं देता था

पुलिस के अनुसार, राजू ईरानी और उसका भाई जाकिर अली लूट के पैसों से लग्जरी कारें, महंगी स्पोर्ट्स बाइक और अरबी घोड़े पालने का शौक पूरा करते थे। इलाके में उनका रुतबा किसी ‘डॉन’ जैसा था। जब भी पुलिस दबिश देने पहुंचती, गैंग घर की महिलाओं और बच्चों को आगे कर देता था और मुख्य आरोपी पीछे के रास्तों से फरार हो जाता था। दिसंबर में भोपाल पुलिस ने 150 जवानों के साथ कॉम्बिंग की थी, तब भी वह इसी तरह बच निकला था।

मुखबिर के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश

पुलिस ने बताया कि जो भी व्यक्ति गैंग की जानकारी देता था, उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। एक मामले में मुखबिर को परिवार सहित घर में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। इसी केस में आरोपी लंबे समय से फरार था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोस्ट वांटेड अपराधी राजू ईरानी, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 14 राज्यों में लूट, ठगी और संगठित अपराध के मामलों में वॉन्टेड है। दिल्ली क्राइम ब्रांच में वह 2022 से ठगी के एक बड़े केस में भी फरार चल रहा था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!