BF को इग्नोर किया तो उसने मोबाइल तोड़ दिया, मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 25 जनवरी 2026
: कॉलेज कैंटीन की छोटी-छोटी बातें अब कानूनी लड़ाई बन गई है। एक कॉलेज स्टूडेंट लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को इग्नोर करना शुरू कर दिया। गुस्से में बॉयफ्रेंड ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। बदले में लड़की के नए दोस्तों ने बॉयफ्रेंड की ठुकाई कर दी। बॉयफ्रेंड शेड्यूल क्लास से है, उसने मामला दर्ज करवा दिया। बदले में लड़की ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवा दिया। 

लड़का खुद को बॉयफ्रेंड और लड़की पर अपना अधिकार मानता था

कहानी भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज की है और मामला बिलखारिया थाने में दर्ज किया गया है। हम किसी का भी नाम प्रकाशित नहीं कर रहे हैं क्योंकि सभी स्टूडेंट्स हैं। समाचार इसलिए प्रकाशित किया जा रहा है ताकि समाज की बदलती स्थितियों का अध्ययन किया जा सके। लड़का और लड़की के बीच में पुरानी दोस्ती थी। लड़का खुद को बॉयफ्रेंड और लड़की पर अपना अधिकार मानता था। पिछले कुछ दिनों से लड़की ने उसको इग्नोर करना शुरू कर दिया था। वह अपने नए दोस्तों के साथ समय बिताने लगी थी। इस बात से नाराज होकर लड़के ने कॉलेज की कैंटीन में लड़की का मोबाइल तोड़ दिया। बदले में लड़की ने अपने नए दोस्तों को बुलाकर Ex बॉयफ्रेंड की ठुकाई करवा दी। 

यहां जब मोबाइल तोड़ा गया तब लड़की के पास मौका था। वह पुलिस केस कर सकती थी लेकिन कॉलेज लाइफ में ऐसा नहीं होता। हल्की-फुल्की हाथापाई के साथ बात खत्म हो जाती है। यहां भी हो जाती लेकिन बॉयफ्रेंड शेड्यूल कास्ट से था। उसने पुलिस थाने जाकर लड़की के नए दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। बदले में लड़की ने अपने पुराने बॉयफ्रेंड के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया है। 

न्यूज़ का निष्कर्ष: कॉलेज में पढ़ने वाले युवा अब छोटी-मोटी बातों को लेकर भी पुलिस थाने जाने लगे हैं। यह मामला कानूनी संरक्षण का दुरुपयोग भी हो सकता है। इस प्रकार के मामलों को अलग से स्टडी करना चाहिए। ताकि भविष्य की कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था में आवश्यकता के अनुसार संशोधन किया जा सके।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!