POLITICS: कई राज्यों के रोजगार सहायक शिवराज सिंह से मिलने भोपाल आए

0
भोपाल, 22 दिसंबर 2025
: राजनीति में ऐसा बहुत कम होता है जब आभार व्यक्त करने के लिए, देश भर से लोग किसी मंत्री के घर पहुंच जाए। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बताया कि भारत के कई राज्यों के रोजगार सहायक आज उनका धन्यवाद व्यक्त करने के लिए भोपाल स्थित उनके सरकारी आवास पर आए। ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रेस को दी गई सूचना में बताया गया कि, सभी राज्यों के रोजगार सहायक श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करने के लिए उनके घर आए थे। 

यह राशि कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त होगी

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से (रिलीज़ आईडी: 2207381) बताया गया है कि, श्री शिवराज सिंह चौहान प्रशासनिक में 6% से बढ़कर 9% कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, रोजगार सहायकों, पंचायत सचिवों और तकनीकी स्टाफ को समय पर वेतन न मिलना एक बड़ी चिंता थी, जिसे दूर करने के लिए प्रशासनिक व्यय बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यानी इसे डेढ़ गुना किया गया है। इसका सीधा लाभ ये होगा कि, कुल प्रस्तावित बजट 1 लाख 51 हजार 282 करोड़ रुपये में से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि कर्मचारियों के वेतन और प्रशासनिक जरूरतों के लिए सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि यह राशि कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त होगी और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रशासनिक खर्च में किसी भी प्रकार का अपव्यय न हो। 

पहले कर्मचारियों को वेतन देंगे फिर दूसरा काम किया जाएगा

श्री शिवराज सिंह ने कहा कि, जीप-गाड़ी या अन्य अनावश्यक मदों में खर्च न हो, इस पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि, रोजगार सहायकों ने वेतन में देरी और भुगतान रोके जाने की समस्याएं सामने रखी गई थीं, जिसके बाद नियमों में ऐसा प्रावधान किया गया है कि पहले वेतन का भुगतान हो और उसके बाद अन्य आवश्यक खर्च किए जाएं। इसके लिए राज्यों के साथ समन्वय कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!