पैसा कमाने के लिए नौकरी करना जरूरी नहीं है। आप अपने बचपन के शौक को प्रोफेशन बना सकते हैं। ₹50000 महीने की कमाई तो घर बैठ कर सकते हैं। यदि फुल टाइम और प्रोफेशनल तरीके से करेंगे तो कई लोग 5 लाख रुपए महीने की कमाई भी कर रहे हैं। इसमें आप जितने पुराने और फेमस होते जाते हैं, आपकी कमाई इतनी ही ज्यादा बढ़ती जाती है।
Book Illustration बिजनेस क्या होता है?
Book Illustration बिजनेस का अर्थ है किताबों के लिए चित्र बनाना। ये चित्र बच्चों की किताबों, कॉमिक्स, स्कूल की किताबों, कहानी संग्रह, कविता पुस्तकों, धार्मिक पुस्तकों और ई-बुक्स में उपयोग होते हैं।Illustrator, लेखक या पब्लिशर की कहानी के अनुसार कैरेक्टर, सीन और विज़ुअल्स तैयार करता है, जिससे किताब अधिक आकर्षक और समझने में आसान बनती है। पहले यह काम बहुत मुश्किल था और बहुत कम लोग कर पाते थे लेकिन AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या जाने के बाद यह उतना ही आसान हो गया है।
यह बिजनेस कौन कर सकता है
ऐसे सभी लोग जिन्हें ड्रॉइंग, पेंटिंग या डिज़ाइन में रुचि है। जो डिजिटल टूल सीखने के लिए तैयार हैं एवं धैर्य और क्रिएटिव सोच रखने वाले लोग इस बिजनेस में बड़ी आसानी से सफल हो सकते हैं।
कौन नहीं कर पाएगा:
जिन्हें चित्र बनाना बिल्कुल पसंद नहीं। जो कंप्यूटर या सीखने की प्रक्रिया से पूरी तरह बचते हैं और जो तुरंत बहुत ज़्यादा कमाई की उम्मीद करते हैं, वह इस बिजनेस के लिए परफेक्ट कैंडिडेट नहीं है।
कितना इन्वेस्टमेंट होता है?
यह लो-इन्वेस्टमेंट बिजनेस है। यदि हाथ से ड्रॉइंग करते हैं तो ₹5,000 – ₹15,000 (पेपर, कलर, स्केचिंग टूल) का इन्वेस्टमेंट आएगा। डिजिटल Illustration करने के लिए थोड़ा ज्यादा खर्च हो सकता है:-
Laptop/PC (यदि पहले से नहीं है): ₹30,000 – ₹60,000
Drawing Tablet: ₹3,000 – ₹8,000
Software (Krita/GIMP मुफ्त, Adobe Illustrator पेड)
कितना प्रॉफिट होता है?
प्रॉफिट स्किल और क्लाइंट पर निर्भर करता है। प्रति Illustration ₹500 से ₹5,000 आसानी से मिल जाता है।
बच्चों की पुरी किताब (20–25 पेज) के लिए: ₹20,000 से ₹1,00,000
महीने में 2–3 प्रोजेक्ट मिलने पर: ₹50,000+ संभव।
जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, कमाई भी बढ़ती है।
मशीन और कच्चा माल कहां से मिलता है?
Laptop/PC – स्थानीय दुकान या ऑनलाइन।
Drawing Tablet – Amazon, Flipkart
कच्चा माल (यदि मैनुअल काम करना है तो):
ड्रॉइंग पेपर, कलर, पेंसिल – स्टेशनरी स्टोर
Software:
Krita, GIMP – फ्री
Adobe Illustrator/Photoshop – सब्सक्रिप्शन
ग्राहक कहां से मिलते हैं?
Book publishers
Self-publishing authors
School content creators
Online platforms:
Fiverr
Upwork
Freelancer
Instagram / Facebook Page
Local writers और कोचिंग संस्थान।
क्या कॉलेज के स्टूडेंट कर सकते हैं? कैसे?
हाँ, बिल्कुल कर सकते हैं। पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम काम कर सकते हैं। Free software से प्रैक्टिस शुरू कीजिए। Online portfolio क्रिएट कीजिए। आपके लिए Freelancing websites पर छोटे प्रोजेक्ट लेना ज्यादा अच्छा होगा। कॉलेज की पढ़ाई के साथ एक्सपीरियंस लेने के बाद यह स्किल भविष्य में फुल-टाइम करियर भी बन सकती है।
8. क्या हाउसवाइफ कर सकती हैं? कैसे?
हाँ, क्योंकि यह घर से किया जाने वाला बिजनेस है। बच्चों या घर के काम के बाद समय निकालकर आसानी से कर सकते हैं। Mobile + Tablet से भी शुरुआत कर सकते हैं। Instagram/Facebook पर अपना काम दिखाकर क्लाइंट मिलने की संभावना होती है। क्रिएटिव माइंड वाली ग्रहणियों के लिए यह सम्मानजनक और क्रिएटिव इनकम सोर्स है।
क्या रिटायर्ड कर्मचारी कर सकते हैं? कैसे?
हाँ, यदि रुचि है तो बहुत अच्छा विकल्प है। इसकी सबसे अच्छी बात समय की स्वतंत्रता है। आपका एक्सपीरियंस इस बिजनेस में आपको फायदा दिलाएगा। आप विशेष रूप से धार्मिक, कहानी या बच्चों की किताबों पर काम कर सकते हैं। सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सबसे फायदे वाली बात यह है कि यह बिजनेस आपको मानसिक रूप से भी सक्रिय रखता है।
क्या प्राइवेट कर्मचारी पार्ट-टाइम कर सकते हैं?
हाँ, ऑफिस टाइम के बाद रात के समय या वीकेंड पर काम कर सकते हैं। आपको भी Freelancing projects लेना चाहिए। पहले छोटे ऑर्डर से शुरुआत कीजिए। ऐसा करने से बड़े प्रोजेक्ट के लिए कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
क्या यह एक्स्ट्रा इनकम सोर्स हो सकता है?
बिल्कुल हाँ। शुरुआत में एक्स्ट्रा इनकम और आगे चलकर फुल-टाइम बिजनेस में बदला जा सकता है।
किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- लेखक की कहानी को सही समझना।
- समय पर डिलीवरी।
- कॉपीराइट का सम्मान।
- लगातार अभ्यास और सीखना।
- अपना पोर्टफोलियो मजबूत बनाना।
किन गलतियों से बचना चाहिए?
- दूसरों की Illustration कॉपी करना।
- बिना एग्रीमेंट काम शुरू करना।
- बहुत कम रेट में लंबे समय तक काम करना।
- क्वालिटी से समझौता करना।
Book Illustration बिजनेस एक ऐसा काम है जिसमें कम निवेश, घर से काम, क्रिएटिव संतुष्टि और अच्छी कमाई, चारों संभव हैं। यदि आपके अंदर चित्र बनाने की रुचि है, तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। लेखक: उपदेश अवस्थी।
.webp)