BHOPAL से अजमेर और हैदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन, स्लीपर क्लास के रिजर्वेशन ओपन

Updesh Awasthee
भोपाल।
यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल के इटारसी होकर हैदराबाद-अजमेर-हैदराबाद के बीच 01-01 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के लिए रिजर्वेशन ओपन किए गए। इसके अलावा जनरल के यात्री सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन में AC क्लास के लिए कोई बोगी नहीं है। 

ट्रेन संख्या 07731/07732 हैदराबाद-अजमेर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 07731 हैदराबाद-अजमेर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 23 दिसंबर 2025 को सुबह 11.30 बजे हैदराबाद से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन मध्य रात्रि 02.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी एवं भोपाल स्टेशनों से गुजरेगी। 

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 07732 अजमेर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन दिनाँक 27 दिसंबर 2025 को सायं 18.50 बजे अजमेर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 11.00 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य  रेल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी। 

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सिकंदराबाद, मलकाजगिरी, मेडचल, कमारेड्डी, निजामाबाद जंक्शन, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, बासमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, रतलाम जंक्शन, मंदसौर, नीमच, चितौडगढ़ जंक्शन, भीलवाड़ा, बिजयनगर एवं नसीराबाद स्टेशनों पर रुकेगी। 

इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!