नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025: देशभर में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक बड़ी खबरें आई हैं। Railway, SSC, UPPSC, RPSC, Delhi Police से लेकर UP Home Guard और Anganwadi तक, Admit Card, Result, Exam Date और नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं।
Railway Recruitment से जुड़ी बड़ी खबरें
- RRB Group D 2025 का Admit Card और Exam City Slip जारी कर दिया गया है। परीक्षा 28 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक चलेगी।
- RRB NTPC 10+2 इंटर लेवल भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ाकर 04 दिसंबर 2025 कर दी गई है। कुल 3058 पद।
- Railway RRB Junior Engineer (JE) 2025 के लिए आवेदन चल रहे हैं, अंतिम तिथि 10 दिसंबर, कुल 2585 पद।
Delhi Police और SSC
- Delhi Police Constable (Executive) की परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक।
- Constable Driver की परीक्षा 16-17 दिसंबर 2025 को।
- Head Constable Ministerial की परीक्षा 07-12 जनवरी 2026 को।
- Head Constable (AWO/TPO) की परीक्षा 15-22 जनवरी 2026 तक होगी।
उत्तर प्रदेश की बम्पर भर्तियाँ
- UP Home Guard में 41,424 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन। अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025।
- UP Anganwadi Bharti 2025 में 53,289 पद, 12वीं पास के लिए। आवेदन नवंबर-दिसंबर 2025 में।
- UPPSC LT Grade Assistant Teacher का Admit Card जारी, परीक्षा 06 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक।
अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स
- RPSC Assistant Engineer (Pre) Result 2025 घोषित।
- KVS-NVS Teaching & Non-Teaching भर्ती में 14,967 पद, अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2025।
- IOCL Apprentice 2025 में 2755 पद, आवेदन 18 दिसंबर तक।
- Bihar BSSC Inter Level भर्ती में 23,175 पद, अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025।
- राजस्थान RSSB की दो परीक्षाओं की तारीख घोषित: Aayush Officer - 26 दिसंबर, Jamadar Grade-II - 27 दिसंबर 2025।
- National Disaster Management Authority (NDMA) में Lead Consultant (Disaster Management for Chemical and Biological Hazards) पद के लिए आवेदन। अंतिम तिथि: 12 दिसंबर 2025।
- Uttar Pradesh Metro Rail Corporation Limited में Joint General Manager (HR) पद। अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2025।
- National Institute of Technology (NIT) Warangal में Chief Executive Officer पद। अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2025।
- NIT Warangal में Visiting Consultant (Legal Advisor) पद। अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2025।
- Assistant Manager-cum-Storekeeper, Halwai-cum-Cook, और Assistant Halwai-cum-Cook पद (Departmental Canteen में, deputation basis)। अंतिम तिथि एक्सटेंड होकर: 2 जनवरी 2026
- Public Enterprises Selection Board (PESB, आधिकारिक स्रोत: pesb.gov.in) से नवंबर 2025 के अपडेट्स:Mahanadi Coalfields Limited में Director (Finance) पद। अधिसूचना तिथि: 11 नवंबर 2025
- Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) में Director (Consumer Mobility) पद। अधिसूचना तिथि: 10 नवंबर 2025
युवाओं से अपील है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट के जरिए Admit Card डाउनलोड करें तथा फॉर्म भर दें। विश्वसनीय और आधिकारिक अपडेट के लिए भोपाल समाचार डॉट कॉम पढ़ते रहें। तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ!
.webp)