भोपाल, 10 नवंबर 2025: पूरी कहानी तो पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही पता चलेगी लेकिन आज की बड़ी खबर यह है कि कासिम नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली खुशबू अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसके शरीर एवं निजी अंग पर चोट के निशान है। या घटना तब हुई जब खुशबू ने अपने परिवार को कासिम के बारे में बताया।
खुशबू अहिरवार, मंडी बामोरा की रहने वाली थी
मॉडल खुशबू अहिरवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। इंस्टाग्राम पर उसका 'डायमंड गर्ल' नाम से अकाउंट है। इस अकाउंट में खुशबू आए दिन मॉडलिंग से जुड़ी अपनी फोटोज शेयर करती थी। हेड कॉन्स्टेबल प्रतीक कुमार ने बताया कि खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा (27) कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। कासिम उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग गया। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक खुशबू बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी। वह तीन साल से भोपाल में रह रही थी। यहां कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी है। मां से हमेशा बहुत आगे जाने की बात करती थी। पार्ट टाइम जॉब कर अपना खर्च चलाती थी। आरोपी कासिम युवती को हरे रंग के सीएनजी ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचा था। अकेला स्ट्रेचर पर खुशबू को लिटाने के बाद अंदर ले गया। यहां आरोपी ने अस्पताल रिकार्ड में स्वयं को खुशबू का दोस्त बताया। साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी दिया। आरोपी ने युवती के परिजनों को भी कॉल किया और बताया कि उज्जैन से लौटते समय बस में खुशबू अचानक से अकड़ने लगी, उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई।
मां फिक्र मत करो, कासिम अच्छा लड़का है
मृतका की मां लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि तीन दिन पहले कासिम ने कॉल किया था। उसने बताया था कि मैं मुसलमान हूं...लेकिन आपकी बेटी मेरे साथ है। आप फिक्र मत करो। मैं उसे साथ लेकर उज्जैन जा रहा हूं।बेटी ने भी बात कर बताया था कि आप फिक्र मत करो, कासिम अच्छा लड़का है, मैं उसके साथ हूं। आप परेशान मत होना। बाद में हमें पता लगा कि बेटी कासिम के साथ रिलेशन में थी। बेटी को वही चिरायु अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसी ने बेटी का मर्डर किया है।
अस्पताल में एडमिट करवाने के बाद कासिम भाग गया
मां ने कहा कि पुलिस बता रही है कि दोनों उज्जैन से भोपाल आ रहे थे। रास्ते में बेटी की तबीयत बिगड़ी तो कासिम ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। बेटी को बेसुध देखने के बाद वह भाग गया। हमें इंसाफ चाहिए, बेटी की हत्या करने वाले को सख्त सजा मिलना चाहिए।
मां लक्ष्मी अहिरवार ने कहा- उसकी बॉडी पर चोटों के निशान हैं। जगह-जगह नीले निशान पड़े हैं। चेहरे पर सूजन है। यहां तक की प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं। निर्मम तरीके से पीट-पीटकर बेटी की हत्या की गई है।
दीपावली पर घर आई थी, बीस दिन रही
मां लक्ष्मी ने बताया कि खुशबू दीपावली पर मंडीबामोरा स्थित घर आई थी। 3 नवंबर को घर से भोपाल आने का बोलकर निकली थी। यहां आने के बाद उसने अपनी बहन को प्रेमी के संबंध में कॉल पर बताया था। इससे पहले तक किसी को कासिम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हम बेटी को रोक-टोक भी नहीं कर सके, क्योंकि बीते तीन दिन से उसका कोई कॉल नहीं आया। कासिम का नंबर पर लगाने पर उसने कॉल पिक नहीं किया।
.webp)

