भोपाल, 9 नवंबर 2025: वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए निकले चुनाव अधिकारियों के सामने भोपाल में एक नया संकट आ गया है। वैशाली नगर में BLO को एक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते पूरे भोपाल में काफी बड़ी संख्या में है और शीत लहर शुरू हो जाने के कारण डॉग बाइट के कैसे बढ़ जाएंगे। ऐसी स्थिति में डोर टू डोर पैदल जाने वाले BLO सबसे ज्यादा खतरे में है।
भोपाल में BLO को कुत्ते ने काट लिया
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 63 के बीएलओ कैलाश केदार गुरुवार को गणना पत्रक वितरित करने का काम कर रहे थे। वह कोटरा सुल्तानाबाद वैशाली नगर स्थित मकान नंबर पांच अधिवक्ता के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मतदाता से पूछा कि उनके घर कुत्ते तो नहीं है, ऐसे में मना कर दिया गया। इससे वह गणना पत्रक लेकर घर के अंदर पहुंचे ही थे कि वहां पहले से मौजूद कुत्ते ने बीएलओ पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया, उन्होंने बमुश्किल अपनी जान बचाई और बाहर आ गए।
SDM डॉ. अर्चना शर्मा की प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल
इसके बाद रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित अन्य साथियों को सूचना दी। इससे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं टीटीनगर एसडीएम डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि बीएलओ जब भी किसी मतदाता के घर गणना पत्रक देने जाएं तो पहले पूछ लें कि उनके घर कुत्ता बंधा है या नहीं। जिससे एसआइआर का काम समय पर पूरा हो सके।
सवाल यह है कि यदि आवारा कुत्ते ने काट लिया तो क्या होगा।
कृपया इस न्यूज़ को सभी BLO और उनके परिवार जनों के साथ शेयर करें ताकि इसको पढ़ने के बाद वह सावधान रहें और अपनी सुरक्षा का इंतजाम कर सकें।

.webp)