मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्य समारोह को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश की सफलताओं की जानकारी दी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अवार्ड प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट इस प्रकार है:-
इन्हें मिला पुलिस वीरता पदक
पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोतीउर्रहमान, निरीक्षक हॉकफोर्स श्री आशीष शर्मा निरीक्षक श्री मोहनलाल मरावी, निरीक्षक हॉक फोर्स श्री राजेश धुर्वे, कार्यवाहक निरीक्षक रतलाम श्री मोहम्मद अयूब खान, निरीक्षक हॉकफोर्स श्री नामदेव शर्मा, निरीक्षक हॉक फोर्स श्री अरुण मिश्रा, निरीक्षक हॉकफोर्स श्री अतुल कुमार शुक्ला, निरीक्षक हॉकफोर्स श्री आशीष शर्मा और निरीक्षक हॉकफोर्स श्री हनुमंत टेकाम को पुलिस वीरता पदक दिया गया।
इन्हें मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक
श्री चंचल शेखर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वि.स.बल. पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री मकरन्द देऊस्कर महानिरीक्षक (कार्मिक) बी.एस.एफ. मुख्यालय नई दिल्ली, श्री राजेश कुमार हिंगणकर पुलिस महानिरीक्षक/ओ.एस.डी. टू सी.एम. मध्यप्रदेश (सेवानिवृत्त), श्री अरविंद कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक जोन ग्वालियर, श्रीमती हिमानी खन्ना पुलिस महानिरीक्षक सागर, श्री रामाधार भारद्वाज पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू जबलपुर (सेवानिवृत्त), श्री वीर विक्रम सिंह सेंगर, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) रेडियो जोन, उज्जैन और श्री नवाब खान मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक स्टेनो प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला।
इन्हें मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक जेल
श्री एलिक जेण्डर प्रहरी केन्द्रीय जेल जबलपुर, श्री भगवान दास बैण्डवाल, उप निरीक्षक होमगार्ड डिवीजनल कार्यालय, उज्जैन और श्री सुनील कुमार गर्ग डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेंस जबलपुर को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला।
सराहनीय सेवा के लिए पदक पुलिस
श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री पंकज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय पुलिस भोपाल, श्री राजेश कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक पी.आर.टी.एस. इंदौर, श्री विनीत कपूर उप पुलिस महानिरीक्षक/पी.एस.ओ. टू डी.जी.पी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री विक्रांत मुराब सहायक पुलिस महानिरीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्रीमती मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, सुश्री अंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री योगेश्वर शर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर, श्री विनय प्रकाश पॉल सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) नगरीय पुलिस भोपाल, श्री महावीर सिंह मुजाल्दे जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल, श्री राकेश खाखा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम, श्रीमती इरमीन शाह सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री मानवेन्द्र सिंह कुशवाह उप सेनानी 2री वाहिनी उच्च न्यायालय सुरक्षा ग्वालियर, श्री रवि कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री ऋतुराज गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री प्रवीण नारायण बघेल उप पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. मुख्यालय भोपाल, श्री संजय कुमार दुबे उप पुलिस अधीक्षक पुलिस रेडियो मुख्यालय भोपाल, श्री सुरेन्द्र सिंह सिकरवार उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्रीमती दीपिका शिंदे कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर उज्जैन, श्री मनोज कुमार शर्मा कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री मनोज बैस कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) डाटा सेंटर डॉयल-100 भोपाल, श्री सुरेश कुमार बाजनघाटे निरीक्षक / स्टेनो पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालाघाट, श्री शैलेन्द्र सिंह राजपूत निरीक्षक 6वीं वाहिनी वि.स.बल जबलपुर, श्री पंकज कुमार राजवैद्य निरीक्षक / स्टेनो राज्य सायबर मुख्यालय भोपाल, श्री योगेश कुमार शर्मा निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, श्री राजकुमार तिवारी उप निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री सतीश माण्डिया उप निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, श्री देव बहादुर सिंह परिहार उप निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, श्री होशियार सिंह ठाकुर कार्यवाहक उप निरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल और श्री ए. जानकी राव आरक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्राप्त हुआ।
सराहनीय सेवा के लिए पदक जेल
सुश्री भारती राठौर सहायक ग्रेड-2 जेल मुख्यालय भोपाल, श्री राजरूप सिंह मार्को मुख्य प्रहरी उप जेल लखनादौन, श्री लोकेश उदे प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल, श्री विमल कुमार सिंह प्रहरी केन्द्रीय जेल, भोपाल (सेवानिवृत्त)और श्री कैलाश कर्मा प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन को सराहनीय सेवा पदक प्राप्त हुआ।
सराहनीय सेवा के लिए पदक नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा
श्री चन्दर सिंह चन्देरिया सहायक उप निरीक्षक होमगार्ड सीहोर, श्री श्याम सिंह राजपूत स्वयंसेवी सैनिक क्रमांक-01 होमगार्ड नर्मदापुरम, श्री मोहन लाल शर्मा स्वयंसेवी सैनिक होमगार्ड शाजापुर और श्री संजीव कुमार शर्मा स्वयंसेवी सैनिक होमगार्ड भोपाल को सराहनीय सेवा के लिये पदक मिला।