BHOPAL NEWS - हथाईखेड़ा डैम में डूबने से युवक की मौत, नशे की हालत में कूद गया था

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में स्थित हथाईखेड़ा डैम में एक युवक की डूब जाने से मौत हो गई। उसके भाई ने बताया कि वह नशे की हालत में हथाईखेड़ा डैम में कूद गया था। इसके लिए उसके साथ ही दोस्त ने उसे प्रेरित किया और जब वह डूबने लगा तो उसका दोस्त भाग गया। बचाने का प्रयास तक नहीं किया। 

रितिक शमशेरिया बुलाने घर पर बुलाने आया था

जानकारी के मुताबिक मनोज शमशेरिया (24) पुत्र बसंत शमशेरिया 40 क्वार्टर पिपलानी का रहने वाला था। बड़े भाई समीर ने बताया कि मनोज नगर निगम में डेली वेतन भोगी था और सफाई का काम करता था। उसकी दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले रितिक शमशेरिया से थी। रितिक गांजा पीने का आदि था। लिहाजा परिवार के लोग मनोज को रितिक के साथ न रहने की हिदायत देते थे। इसी कारण से वह हमसे रंजिश रखता था। रविवार की सुबह रितिक मनोज का पूछते हुए घर तक आया। मां ने बताया कि बेटा नहीं है, दोपहर को रितिक दोबारा आया। तब मां ने बताया कि बेटा सुलभ शौचालय गया हुआ है। 

नशे के कारण मनोज की सांसें उखड़ने लगीं

इसके बाद रितिक मनोज की तलाश में शौचालय तक पहुंच गया। मनोज के बाहर आते ही उसे रितिक साथ में हथाईखेड़ा डेम ले गया। यहां दोनों मछली पकड़ने लगे। तब रितिक ने मनोज को गांजा पिलाया। समीर के मुताबिक इस समय वह भी तालाब के दूसरे कोने पर था और पूरी गतिविधि को देख रहा था। मनोज और रितिक तैरकर तालाब की दूसरी तरफ जाना चाहते थे। रास्ते में ही मनोज की सांसें उखड़ने लगीं, लिहाजा वे डूबने लगा। 

बचाने का कोई प्रयास नहीं किया

तब रितिक उसे डूबता देखकर अधिक तेजी से तैरने लगा। उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। एक किनारे पर आने के बाद वह भाग गया। भाई को डूबता देख समीर तालाब के उस हिस्से तक पहुंचे जहां भाई डूबा था, तब तक देर हो चुकी थी। भाई तालाब में डूब चुका था, बाद में पुलिस को सूचना दी। नगर निगम के गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!