अंतरिक्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पृथ्वी पर वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष के बारे में जो कुछ भी पता है, वह बहुत कम है और उसके आधार पर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है। एक ऐसा विशाल ग्रह मिला है जो पृथ्वी से 53 गुना बड़ा है लेकिन उसका सूरज हमारे सूरज से 80% छोटा है। पृथ्वी अपने सूर्य की परिक्रमा करने में 365 दिन का समय लेती है और वह ग्रह सिर्फ तीन दिन में अपने सूर्य की परिक्रमा पूरी कर लेता है। यानी उसका 1 साल सिर्फ 3 दिन का होता है।
नया ग्रह TOI-6894b पृथ्वी से कितनी दूर है
दिनांक 4 जून 2025 को Nature Astronomy पत्रिका में प्रकाशित हुई इस खोज की जानकारी में बताया गया है कि, यह ग्रह पृथ्वी से 241 प्रकाश वर्ष दूर है। अर्थात इस ग्रह की रोशनी पृथ्वी तक आने में 241 वर्ष लगते हैं। यानी, पृथ्वी से वह जगह लगभग 2280 ट्रिलियन किलोमीटर दूर है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को TOI-6894b नाम दिया है। नासा का पार्कर सोलर प्रोब (Parker Solar Probe) सबसे तेज मानव निर्मित वस्तु है, जो सूर्य के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग करके लगभग 692,000 किलोमीटर प्रति घंटा (192 किलोमीटर प्रति सेकंड) की स्पीड से चलता है। लेकिन अंतरिक्ष में यात्रा करने के लिए यह भी बहुत स्लो है। इसके माध्यम से यदि नए ग्रह तक पहुंचाने की कोशिश की जाए तो करोड़ों साल लग जाएंगे। जब लौट कर आएंगे तो शायद पृथ्वी खत्म हो चुकी होगी।
खगोलविदों का एक और कैलकुलेशन फेल
अध्ययन के सह-लेखक विन्सेंट वैन आयलन (Vincent Van Eylen), University College London के Mullard Space Science Laboratory के खगोलभौतिकीविद् (astrophysicist), ने एक बयान में कहा। “हमें वास्तव में समझ नहीं आता कि इतने कम द्रव्यमान (low mass) वाला तारा इतना विशाल ग्रह कैसे बना सकता है!” इससे पहले तक खगोलविदों (astronomers) का मानना था कि हमारे सूर्य के द्रव्यमान (mass of the sun) के लगभग एक-तिहाई से कम द्रव्यमान वाले तारे इतनी सामग्री (material) एकत्र नहीं कर सकते कि विशाल ग्रह (giant planets) बना सकें। अध्ययन के सह-लेखक एडवर्ड ब्रायंट ने बयान में कहा, यह लाल बौना (red dwarf) अब तक का सबसे कम द्रव्यमान वाला तारा है, जिसके पास एक विशाल ग्रह है।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में National पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |