यदि आपने जिंदगी के बुरे वक्त के लिए गोल्ड रिजर्व करके रखा हुआ है या फिर गोल्ड में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद इंपॉर्टेंट है। हमने आपको बताया था कि पृथ्वी के कोर से लिक्विड गोल्ड ऊपर की तरफ आ रहा है। यह नहर जिसमें सोना बह रहा है, चीन को मिल गई है। अब सारी दुनिया में सोने का बाजार बदल जाएगा। सप्लाई बढ़ेगी, दाम कम होंगे और गोल्ड के कितने नए उपयोग निकल आएंगे, अभी इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
BhopalSamachar.com ने क्या बताया था?
भोपाल समाचार डॉट कॉम ने बताया था कि, पृथ्वी के कोर से सामग्री, जिसमें सोना और अन्य कीमती धातुएँ (precious metals) शामिल हैं, पृथ्वी के मेंटल (mantle) में रिस रही है। (यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं) सरल हिंदी में इसे ऐसे समझ लीजिए की एक नहर नीचे से ऊपर की तरफ आ रही है। इसमें बहुत सारी मूल्यवान वस्तुएं हैं जिसमें सबसे ज्यादा मात्रा में सोना भरा हुआ है। यह लिक्विड गोल्ड है। तापमान अधिक होने के कारण धरती के नीचे सोना तरल हो जाता है। यह ऊपर की तरफ आ रहा है।
चीन में क्या डेवलपमेंट हुआ है?
यह सोने की नहर या फिर इस नहर में से निकली कोई छोटी नहर चीन को मिल गई है। चीनी भूगर्भशास्त्रियों की एक टीम ने हुनान प्रांत के पिंगजियांग काउंटी में वांगू गोल्ड फील्ड के नीचे 40 से ज्यादा सोने की नसें खोजी हैं, जिनमें करीब 6,600 फीट की गहराई पर लगभग 330 टन सोने का अयस्क है। उन्नत 3डी भूवैज्ञानिक मॉडलिंग से संकेत मिलता है कि यह भंडार 9,800 फीट की गहराई तक फैला हो सकता है, जिसमें संभावित रूप से 1,100 टन गोल्ड हो सकता है। अगर ये अनुमान सही हैं, तो भंडार का कुल कीमत हैरतअंगेज रूप से 83 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। भारतीय मुद्रा में 7 लाख करोड रुपए।
चीन को दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खान मिल गई, अब क्या होगा
हम सब जानते हैं कि इस समय चीन दुनिया का सबसे बड़ा कारोबारी है। दुनिया भर की सरकार कारोबारी को संरक्षण देती है परंतु चीन की सरकार ही कारोबार करती है। अब जबकि उसके पास गोल्ड का सबसे बड़ा भंडार होगा तो न केवल दुनिया भर में सप्लाई बढ़ेगी, गोल्ड के दाम गिरेंगे बल्कि गोल्ड के कुछ नए यूजकेस भी देखने को मिलेंगे। कोई भी विश्वासपूर्वक नहीं कह सकता कि चीन इतने सारे गोल्ड का क्या करेगा लेकिन एक बात विश्वास पूरक कहीं जा सकती है कि चीन अब अमेरिका से आगे निकलने वाला है। अब तक गोल्ड का रेगुलेशन अमेरिका से होता था। डॉलर की अपनी एक वैल्यू थी लेकिन यदि दुनिया भर का गोल्ड चीन के युआन से लिंक हो गया। तब क्या होगा, कोई भी नहीं कर सकता। फिलहाल केवल इतना कहा जा सकता है कि, सोने पर भरोसा करना, अब ठीक नहीं है।
विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |