amazing facts - आपके घर के नीचे कितना सोना मौजूद है?, जानकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे

GOLD अर्थात सोना आज की तारीख में दुनिया की सबसे महंगी धातु है। 1 लाख रुपए में सिर्फ 10 ग्राम मिल रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं पृथ्वी के नीचे इतना सोना मौजूद है कि, पूरी जमीन पर लगभग 2 फिट मोटी चादर बिछाई जा सकती है। अर्थात यदि आपके घर का प्लॉट साइज 1500 स्क्वायर फीट है तो आप इस समय 1640 metric tons सोने के ऊपर बैठकर या समाचार पढ़ रहे हैं। इस सोने का वर्तमान मूल्य ₹1.64 लाख करोड़ रुपये है। 

पृथ्वी के नीचे दबा सोने का भंडार ऊपर की तरफ आ रहा है

जर्मनी की गॉटिंगेन यूनिवर्सिटी के जियोकेमिस्ट (geochemist) निल्स मेसलिंग (Nils Messling) एवं उनकी टीम ने एक महत्वपूर्ण अध्ययन किया है। लिथोस्फीयर (lithosphere) के नीचे से निकले ज्वालामुखीय चट्टान (volcanic rock) में पाए गए आइसोटोप्स (isotopes) के विश्लेषण से पता चला है कि पृथ्वी की क्रस्ट में मौजूद कीमती धातुएँ (precious metals), जैसे सोना (gold), शुरू में कोर से रिसकर बाहर आईं और फिर कन्वेक्टिंग मैग्मा (convecting magma) के साथ सतह तक की लंबी यात्रा शुरू की। डेटा ने पुष्टि की कि कोर से सामग्री, जिसमें सोना और अन्य कीमती धातुएँ (precious metals) शामिल हैं, पृथ्वी के मेंटल (mantle) में रिस रही है।"

वैज्ञानिकों ने बताया कि पृथ्वी पर रहने वाले इंसानों के पास जितना भी सोना है, वह कल सोने का केवल एक प्रतिशत है। 99% गोल्ड अभी भी जमीन के नीचे है। वैज्ञानिकों की यहां तक की बात सुनकर बड़ा अच्छा लगता है और उमंग की स्थिति बनती है कि, जल्दी ही सोने का भंडार मिल जाएगा। लेकिन फिलहाल यह संभव नहीं है क्योंकि अध्ययन में यह भी बताया गया है कि, जो सोना पृथ्वी पर ऊपर की तरफ आ रहा है, उसकी मात्रा बहुत कम है। वह इतनी कम मात्रा में है कि उसके उपकरण के लिए कोई नया प्रबंध करना ज्यादा महंगा पड़ सकता है। 

पृथ्वी के नीचे कितनी गहराई में सोने का भंडार मौजूद है

सरल शब्दों में समझाऊं तो पृथ्वी पर सबसे नीचे भारी मात्रा में लोहा मौजूद है और उसके ऊपर सोना भरा हुआ है। यह तरल स्थिति में है जैसे ज्वालामुखी का लावा होता है। तरल स्थिति में इसलिए है क्योंकि यहां का तापमान बहुत ज्यादा है। यह सोना पृथ्वी से लगभग 3000 किलोमीटर नीचे मौजूद है। जमीन के ऊपर खदान खोज कर इतने नीचे जाना संभव ही नहीं है। रूस ने एक बार कोशिश की थी लेकिन वह 13 किलोमीटर नीचे तक भी नहीं पहुंच पाया। दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा Kola Superdeep Borehole (रूस), सिर्फ 12.3 किमी गहरा है। जैसे-जैसे हम पृथ्वी के नीचे गहराई में जाते हैं तापमान बढ़ता चला जाता है। जहां सोना मौजूद है वहां का तापमान 5000 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। यह सूरज के बराबर तापमान है। यही कारण है कि दुनिया भर का कोई भी देश और एलोन मस्क जैसे दीवाने भी धरती के नीचे जाने की हिम्मत नहीं करते। 

पृथ्वी पर सोना कहां से आया और वह नीचे क्यों चला गया?

जब ब्रह्मांड में ये भारी तत्व (जैसे सोना) बनते हैं, तो: वो मलबे (dust and rock) के रूप में अंतरिक्ष में फैल जाते हैं। अरबों साल पहले जब सौरमंडल बन रहा था, ये धातुएं भी उस गैसीय बादल (nebula) का हिस्सा बनीं जिससे पृथ्वी बनी। तो जब पृथ्वी बन रही थी, तब वो सोना भी उसका हिस्सा बन गया।

जब पृथ्वी गर्म और तरल अवस्था में थी: भारी तत्व जैसे लोहा (Iron) और सोना (Gold) पिघलकर गहराई में (यानि कोर की ओर) चले गए। हल्के तत्व ऊपर रह गए जैसे सिलिकॉन, ऑक्सीजन, आदि। इसलिए पृथ्वी के कोर में सबसे ज्यादा सोना है, सतह पर बहुत कम। 

एलोन मस्क जैसे लोग पृथ्वी के नीचे वाला सोना प्राप्त करने की कोशिश क्यों नहीं करते

क्योंकि पृथ्वी की गहराई में जाना असंभव है। पृथ्वी की गहराई में जाना बिलकुल वैसा ही है जैसे सूरज के पास पहुंच जाना। 6000 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में कुछ भी सलामत नहीं रहता। सब कुछ बदल कर लावा बन जाता है। जबकि अंतरिक्ष में कई एस्टेरॉइड ऐसे हैं जिनके अंदर सोने का भंडार मौजूद है। अंतरिक्ष में जाना आसान है, इसलिए एलोन मस्क जैसे लोग अंतरिक्ष में "एस्टेरॉइड माइनिंग" करना चाहते हैं। 

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस इंसान के पास है

सऊदी राज परिवार (Saudi Royal Family) निजी तौर पर सोने का बड़ा भंडार रखता है, जिसे उन्होंने तेल की कमाई से खरीदा। हालांकि, उनके पास सटीक मात्रा का खुलासा नहीं किया गया है। यदि किसी देश के इंसानों की बात करना है तो फिर भारत में आम लोगों के पास करीब 25,000 टन सोना है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
इसी प्रकार की रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!