Business ideas - 2025 में 3 लाख महीने तक की कमाई के लिए 25 इंटरनेशनल वेजिटेरियन फूड प्रोडक्ट्स

आप तो जानते हैं यह भारत के लोगों को स्वादिष्ट खाना कितना पसंद है। लगभग हर रेस्टोरेंट में कोई ना कोई विदेशी फूड मिल जाता है और भारत की हर सड़क पर मोड आने से पहले चाइनीस फूड का एक न एक स्टॉल मिल ही जाएगा। 2019-20 में भारत में फूड प्रोडक्ट्स का मार्केट साइज 263 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जो 2025 में 535 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक तक पहुँचने की उम्मीद है। इस इंडस्ट्री में हर साल लगभग 15% की वृद्धि हो रही है। यानी India मांगे More वाली स्थिति है। इसका मतलब हुआ कि अभी भी बहुत कुछ नया करने की गुंजाइश है। इसलिए हम आपके लिए 25 ऐसे इंटरनेशनल वेजीटेरियन फूड प्रोडक्ट्स लेकर आए हैं। 2025 में जिनका बिजनेस शुरू करके आप महीने में 3 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। 

1. Falafel – मिडिल ईस्ट, खासकर इज़राइल और लेबनान में फेमस

फलाफल चने या फवा बीन्स से बना डीप फ्राई किया हुआ बॉल या पैटी होता है। इसे पिटा ब्रेड में सलाद और ताहिनी सॉस के साथ परोसा जाता है। यह मिडिल ईस्ट के देशों में बेहद लोकप्रिय है। इसका स्वाद क्रिस्पी, हल्का तीखा और मसालेदार होता है, भारतीय स्वाद को पसंद करने वाले लोगों को बहुत पसंद आता है।₹50,000 – ₹1.5 लाख (फूड स्टॉल, फ्रायर, किचन सेटअप आदि के लिए) तक के इन्वेस्टमेंट में यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है। इसके लिए 2–3 लोग (एक शेफ, एक सर्वर, एक कैशियर) काफी है। सारे खर्चे काटने के बाद ₹100000 महीने की कमाई आसानी से हो जाती है। फलाफल स्टॉल कॉलेज, ऑफिस या मॉल के बाहर लगाई जा सकती है। इसे भारतीय स्टाइल में ट्विस्ट दिया जा सकता है।

2. Vegan Sushi Rolls – जापान और अमेरिका में लोकप्रिय

वेजन सुशी में सी-वीड, राइस, एवोकाडो, खीरा, गाजर, टोफू जैसी सामग्री होती है – बिना फिश या मांस के या बेहद स्वादिष्ट और पसंद किए जाने वाला फूड प्रोडक्ट है। यह जापान में शुरू हुआ लेकिन अमेरिका, यूके में भी बहुत लोकप्रिय हो चुका है। इसका स्वाद हल्का नमकीन और विनेगर की खुशबू वाला होता है। शुरू करने के लिए इन्वेस्टमेंट ₹1 लाख – ₹3 लाख (राइस कुकर, रोलिंग मैट, काउंटर) चाहिए। ज्यादा से ज्यादा 3–4 लोगों (रोल बनाने वाला, पैकिंग और कस्टमर सर्विस) की जरूरत है। डेढ़ लाख रुपए महीने तक का प्रॉफिट हो जाता है। फूड फेस्टिवल्स और ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर यह आइटम बहुत ट्रेंडिंग है।

3. Tempeh Sandwiches – इंडोनेशिया और अमेरिका में मीट का वेजीटेरियन विकल्प

टेम्पेह, सोया से बना हुआ फर्मेंटेड प्रोडक्ट है जो मीट का हेल्दी विकल्प माना जाता है। इससे बने सैंडविच हेल्दी और प्रोटीन-रिच होते हैं। यह इंडोनेशिया की देन है लेकिन अमेरिका और यूरोप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। टेम्पेह का स्वाद नट्टी और थोड़ा सा खमीरयुक्त (fermented) होता है। इसके लिए ₹75,000 – ₹2 लाख (किचन इक्विपमेंट, रेफ्रिजरेशन, पैकिंग) तक के इन्वेस्टमेंट की जरूरत है। दो-तीन लोगों की टीम काफी है। महीने का ₹100000 तक प्रॉफिट हो जाता है। टेम्पेह भारत में भी बनता है और इसे ऑनलाइन मंगाया जा सकता है – जिससे सस्ता कच्चा माल मिल जाता है।

4. Vegetarian Empanadas – अर्जेंटीना और स्पेन का मसालेदार नाश्ता

एम्पनाडा, एक बेक या फ्राई किया हुआ ब्रेड रोल होता है जिसमें वेजिटेबल्स, चीज, और मसाले भरे जाते हैं।यह स्पेन और लैटिन अमेरिका में खासा मशहूर है। स्वाद में यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार होता है। ₹1 लाख – ₹2 लाख की पूंजी से शुरू किया जा सकता है। 2 से 4 लोग (बनाने, बेक करने, और बेचने के लिए) भारी भीड़ को संभाल सकते हैं। महीने का सावा लख रुपए प्रॉफिट मिल जाता है। इसे डीप फ्रीज कर के फूड डिलीवरी या फूड ट्रक के जरिए बेचना आसान है।

5. Vegan Smoothie Bowls – अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की हेल्दी चॉइस

वेजन स्मूदी बाउल फलों, नट्स, ओट्स और वेजन मिल्क का मिश्रण होता है जो स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट या स्नैक बनता है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के फिटनेस प्रेमियों के बीच बेहद पॉपुलर है। स्वाद में यह फ्रूटी, ठंडा और फ्रेश होता है। ₹70,000 – ₹1.5 लाख में स्मूदी यूनिट तैयार की जा सकती है। सिर्फ 1 से 2 लोग ही इसे चला सकते हैं। ₹40,000 – ₹1 लाख मासिक मुनाफा संभव है। जिम, ऑफिस कैंटीन या ऑनलाइन डिलीवरी के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

6. Hummus with Pita Chips – मिडिल ईस्ट का क्रीमी स्नैक

हम्मस एक क्रीमी चना आधारित डिप है जो पिटा चिप्स या ब्रेड के साथ परोसा जाता है। यह लेबनान, इज़राइल और अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है। स्वाद में हल्का नमकीन, नींबू और लहसुन की सुगंध से भरपूर होता है। ₹50,000 – ₹1 लाख के बजट में इसे पैकिंग यूनिट के साथ शुरू किया जा सकता है। 2 लोग इस काम के लिए पर्याप्त हैं। महीने का ₹30,000 – ₹80,000 तक मुनाफा हो सकता है। डिप कंटेनर में पैक करके इसे सुपरमार्केट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचना आसान है। 

7. Arepas – वेनेजुएला और कोलंबिया का मक्के वाला स्वाद

अरेपास मक्के के आटे से बनी रोटी जैसी होती है जिसमें वेज फिलिंग भरी जाती है और इसे ग्रिल या बेक किया जाता है। यह वेनेजुएला और कोलंबिया के हर स्ट्रीट फूड कॉर्नर में दिखाई देती है। स्वाद कुरकुरा और अंदर से मसालेदार व नरम होता है। ₹60,000 – ₹1.5 लाख में इसकी शुरुआत हो सकती है। 2 से 3 लोग इस फूड स्टॉल को संभाल सकते हैं। ₹40,000 – ₹90,000 महीना तक का मुनाफा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है – यह भारत में नया और लोगों को आकर्षित करने वाला उत्पाद है।

8. Pierogi – पोलैंड का भरा हुआ डंपलिंग

पिएरोगी एक पोलिश डंपलिंग है जिसमें आलू, पनीर और पत्ता गोभी जैसी फिलिंग होती है। यह पोलैंड और आसपास के यूरोपीय देशों में पॉपुलर है। स्वाद में यह मलाईदार, नमकीन और बच्चों के पसंदीदा जैसा होता है। ₹1 लाख – ₹2 लाख की पूंजी से इसे शुरू किया जा सकता है। 2 से 3 लोग स्टॉल या किचन चला सकते हैं। महीने का ₹60,000 – ₹1.2 लाख तक कमाया जा सकता है। इसे फ्रीज़ करके लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है।

9. Zaatar Manakeesh – लेबनान का हर्बी फ्लैटब्रेड

ज़ातर मनाकीश एक फ्लैटब्रेड है जिस पर ज़ातर हर्ब मिक्स और जैतून तेल डाला जाता है। यह लेबनान और मिडिल ईस्ट के देशों में नाश्ते का प्रिय हिस्सा है। स्वाद हर्बी, नमकीन और हल्का तीखा होता है। ₹80,000 – ₹2 लाख में इसकी बेकिंग यूनिट तैयार की जा सकती है। 2 लोग इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। ₹40,000 – ₹90,000 प्रति माह कमाई मुमकिन है। यह ब्रेड पिज्जा जैसा दिखता है, जो बच्चों और युवाओं को खासा आकर्षित करता है।

10. Tofu Banh Mi – वियतनाम का हेल्दी सैंडविच

टोफू बान्ह मी एक वियतनामी सैंडविच है जिसमें अचार वाली सब्ज़ियां, टोफू और सॉस भरी होती हैं। वियतनाम, अमेरिका और फ्रांस में यह बहुत लोकप्रिय है। स्वाद खट्टा, चटपटा और फ्रेश होता है। ₹75,000 – ₹1.5 लाख की लागत से इसे कैफे या स्टॉल फॉर्मेट में शुरू किया जा सकता है। 2 से 3 लोगों की टीम पर्याप्त है। महीने का ₹50,000 – ₹1 लाख तक का लाभ कमाया जा सकता है। चलते-फिरते खाने वाले स्ट्रीट फूड मॉडल के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

11. Vegetarian Gyoza – जापान का स्टीमी डंपलिंग

ग्योज़ा एक जापानी डंपलिंग है जिसमें सब्जियों की फिलिंग होती है और इसे भाप में पकाया जाता है या फ्राई किया जाता है। जापान और कोरिया में यह आम है। स्वाद हल्का, नमकीन और सॉस के साथ बेहद स्वादिष्ट होता है। ₹1 लाख – ₹2 लाख की पूंजी से ग्योज़ा बिजनेस शुरू किया जा सकता है। 2 से 3 लोग उत्पादन और बिक्री कर सकते हैं। ₹60,000 – ₹1.5 लाख मासिक प्रॉफिट संभव है। यह भारत में नया है और खासकर कैफे व रेस्टोरेंट में डिमांड में आ सकता है।

12. Mujaddara – सीरिया और जॉर्डन का प्रोटीन युक्त भोजन

मुजद्दरा चावल और मसूर की दाल से बना वेज डिश है, ऊपर से तले हुए प्याज डाले जाते हैं। यह मिडिल ईस्ट देशों का रोजमर्रा का खाना है। स्वाद में हल्का मसालेदार और पौष्टिक होता है। ₹50,000 – ₹1 लाख की लागत से इसे घर से या क्लाउड किचन मॉडल में शुरू किया जा सकता है। सिर्फ 1 से 2 लोग ही काफी हैं। ₹30,000 – ₹70,000 तक का मुनाफा लिया जा सकता है। ग्लूटन-फ्री और हेल्दी फूड ट्रेंड में यह प्रोडक्ट अच्छा चलेगा।

13. Plant-Based Burgers – अमेरिका और यूके का नॉनवेज जैसा वेजीटेरियन

प्लांट-बेस्ड बर्गर में सोया, मशरूम या बीन्स से बने पैटी का उपयोग होता है जो मांस जैसा लगता है। अमेरिका, यूरोप और अब भारत में भी इसका चलन बढ़ रहा है। स्वाद में यह ग्रिल्ड और मांस जैसा अनुभव देता है। ₹1.5 – ₹3 लाख के निवेश से प्रीमियम बर्गर काउंटर शुरू किया जा सकता है। 3 से 4 लोगों की टीम चाहिए। ₹80,000 – ₹2 लाख तक मासिक कमाई हो सकती है। फिटनेस फ्रेंडली और इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट होने के कारण ब्रांड वैल्यू भी जल्दी बनती है।

14. Ratatouille – फ्रांस का रंग-बिरंगा सब्जी पकवान

रैटाटुई एक फ्रेंच डिश है जिसमें बैंगन, टमाटर, ज़ूचिनी, बेल पेपर और हर्ब्स मिलाकर पकाया जाता है। यूरोप में यह हेल्दी वेज ऑप्शन के रूप में पॉपुलर है। स्वाद हल्का मसालेदार और वेजिटेबल्स का प्राकृतिक स्वाद लिए होता है। ₹70,000 – ₹1.5 लाख की लागत से इसे बुटीक कैफे या स्मॉल कैटरिंग में शुरू किया जा सकता है। 2 लोग इसे चलाने के लिए पर्याप्त हैं। ₹40,000 – ₹80,000 मासिक प्रॉफिट मुमकिन है। यह इंस्टाग्रामेबल और क्लासिक डिश है – हाई-एंड क्लाइंट्स को आकर्षित करती है।

15. Chickpea Salad Bowl – अमेरिका का प्रोटीन रिच हेल्दी बाउल

चिकपी सलाद बाउल में उबले हुए चने, हरी सब्जियां, ओलिव, एवोकाडो और नींबू ड्रेसिंग होती है। यह यूएसए और कनाडा में लंच या डिनर के लिए पसंद किया जाता है। स्वाद फ्रेश, हल्का खट्टा और क्रंची होता है। ₹50,000 – ₹1 लाख की लागत से इसे हेल्थ फूड डिलीवरी मॉडल में शुरू किया जा सकता है। सिर्फ 1 से 2 लोग इसमें काफी हैं। ₹30,000 – ₹70,000 तक मुनाफा आसानी से कमाया जा सकता है। फिटनेस क्लब, जिम या ऑफिस डिलीवरी के लिए परफेक्ट आइटम है।

16. Vegetarian Tamales – मैक्सिको का पारंपरिक मक्के का व्यंजन

टमालेस मक्के के आटे में सब्जियों और चीज़ की फिलिंग करके कॉर्न लीफ में लपेट कर स्टीम किए जाते हैं। मैक्सिकन त्योहारों और रोज़ के खाने में इसकी बड़ी जगह है। स्वाद में मसालेदार, सॉफ्ट और देसी स्वाद के करीब है। ₹80,000 – ₹2 लाख में टमालेस का किचन शुरू किया जा सकता है। 3 लोग स्टाफ में पर्याप्त हैं। ₹50,000 – ₹1 लाख महीना प्रॉफिट मुमकिन है। पैक करके ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म पर बेचना भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। 

17. Miso Soup – जापान का हेल्दी ब्रेकफास्ट सूप

मिसो सूप जापानी ब्रेकफास्ट का जरूरी हिस्सा है, जो सोया बेस, वेजिटेबल ब्रोथ और सीवीड से बनाया जाता है। जापान और कोरिया में रोज पिया जाता है और अब अमेरिका में भी डिमांड में है। स्वाद हल्का नमकीन, खट्टा और गरमाहट देने वाला होता है। ₹40,000 – ₹1 लाख में इसे छोटे सूप स्टॉल या कैफे में शुरू किया जा सकता है। 1 से 2 लोग ऑपरेशन संभाल सकते हैं। ₹30,000 – ₹60,000 मंथली प्रॉफिट संभव है। यह वेलनेस और योगा कैफे में भी अच्छा रिस्पॉन्स दे सकता है।

18. Vegetarian Spring Rolls – चीन और थाईलैंड का कुरकुरा रोल

स्प्रिंग रोल्स राइस पेपर में भरी सब्जियों को रोल करके फ्राई किया जाता है। यह पूरे एशिया में स्ट्रीट फूड के रूप में प्रसिद्ध है। स्वाद तीखा, चटपटा और क्रिस्पी होता है। ₹1 – ₹2 लाख की लागत से इनका प्रोडक्शन और फ्राइंग यूनिट लगाया जा सकता है। 2 से 3 लोगों की टीम काफी है। ₹50,000 – ₹1.5 लाख महीने की कमाई संभव है। यह प्रोडक्ट स्नैक्स, पार्टी कैटरिंग और फ्रोजन फूड स्टोर्स में भी बेचा जा सकता है।

19. Vegan Tacos – मैक्सिको का वेज स्ट्रीट स्टार

वेजन टाकोस टॉर्टिला में ग्रिल्ड वेजिटेबल्स, सॉस और सलाद भरकर तैयार किया जाता है। यह मैक्सिको, अमेरिका और अब भारत में भी युवाओं के बीच पॉपुलर है। स्वाद तीखा, नमकीन और एकदम चटपटा होता है। ₹70,000 – ₹1.5 लाख में स्टॉल या कियोस्क तैयार किया जा सकता है। 2 से 3 लोग संचालन के लिए पर्याप्त हैं। ₹50,000 – ₹90,000 तक मासिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इंस्टाग्रामेबल फूड के रूप में इसका प्रचार आसान है।

20. Vegetarian Bibimbap – कोरिया का रंगीन राइस बाउल

बिबिंबाप एक कोरियन डिश है जिसमें राइस, वेजिटेबल्स, गोचुजांग सॉस और तला अंडा होता है (अंडा वैकल्पिक)। दक्षिण कोरिया में बहुत प्रिय है और अमेरिका में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। स्वाद तीखा, मसालेदार और बैलेंस्ड होता है। ₹1 – ₹2 लाख से इसे किचन मॉडल में शुरू किया जा सकता है। 3 लोगों की टीम काफी है। ₹70,000 – ₹1.5 लाख तक की मासिक कमाई संभव है। इसकी सजावट और रंगीनता इसे सोशल मीडिया फ्रेंडली बनाती है।

21. Okonomiyaki – जापान का सब्जी पैनकेक

ओकोनोमियाकी सब्जियों, मैदे और सॉस से बना एक ग्रिल्ड पैनकेक है जिसे जापान में स्ट्रीट फूड के रूप में खाया जाता है। स्वाद में यह नमकीन, हल्का मीठा और कुरकुरा होता है। ₹70,000 – ₹1.5 लाख में इसकी स्टॉल यूनिट तैयार हो सकती है। 2 लोग आसानी से इसे चला सकते हैं। ₹40,000 – ₹90,000 मंथली मुनाफा मिल सकता है। यह स्टाइलिश डिश बच्चों और यंग कस्टमर्स को खूब लुभाती है।

22. Fattoush Salad – लेबनान का कुरकुरा सलाद

फत्तूश टोस्टेड पिटा ब्रेड, फ्रेश सब्जियों और ज़ातर हर्ब्स से बना सलाद है। यह लेबनान और मिडिल ईस्ट में डेली फूड का हिस्सा है। स्वाद खट्टा, फ्रेश और हर्बी होता है। ₹50,000 – ₹1 लाख की लागत में हेल्दी डिलीवरी मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है। 1 से 2 लोग इसके लिए पर्याप्त हैं। ₹30,000 – ₹70,000 महीने का मुनाफा कमाया जा सकता है। हेल्थ और डाइट मार्केट में इसकी जबरदस्त मांग बन सकती है।

23. Vegan Pesto Pasta – इटली का हर्बी पास्ता

पेस्टो पास्ता तुलसी, जैतून का तेल, लहसुन और वेजिटेबल्स से तैयार होता है, जो स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। यह इटली और वेस्ट में बेहद पॉपुलर है। स्वाद हर्बी, मलाईदार और हल्का तीखा होता है। ₹1 लाख – ₹2 लाख के निवेश से इसका स्मॉल कैफे या होम डिलीवरी यूनिट शुरू किया जा सकता है। 2 से 3 लोगों की जरूरत होती है। ₹50,000 – ₹1.2 लाख मंथली मुनाफा हो सकता है। इंस्टाग्राम फ्रेंडली डिश होने से युवा ग्राहक तेजी से जुड़ते हैं।

24. Sweet Potato Fries – अमेरिका का हेल्दी स्नैक

स्वीट पोटैटो फ्राइज, सामान्य आलू की फ्राइज का हेल्दी विकल्प हैं जिन्हें बेक या फ्राई किया जाता है। अमेरिका में यह फिटनेस और बच्चों दोनों के बीच लोकप्रिय है। स्वाद हल्का मीठा और कुरकुरा होता है। ₹40,000 – ₹1 लाख में इसका फूड ट्रक या स्टॉल शुरू हो सकता है। 2 लोग संचालन कर सकते हैं। ₹30,000 – ₹80,000 महीने तक कमाया जा सकता है। इसे स्मूदी बार, जूस सेंटर या स्कूल कैंटीन के साथ जोड़ा जा सकता है।

25. Vegetarian Lasagna – इटली का लेयर वाला स्वाद

वेज लसग्ना पास्ता, टमाटर सॉस, चीज़ और सब्जियों की लेयरिंग से बनाई जाती है। यह इटली की पारंपरिक डिश है जो अब पूरी दुनिया में पसंद की जाती है। स्वाद चीज़ी, मसालेदार और हार्टी होता है। ₹1.5 – ₹3 लाख में ओवन और पैकिंग यूनिट लगाकर इसका उत्पादन किया जा सकता है। 3 से 4 लोगों की टीम लगती है। ₹80,000 – ₹2 लाख मंथली प्रॉफिट आ सकता है। इसे फ्रोज़न लसग्ना के रूप में ऑनलाइन भी बेचा जा सकता है।

26. Stuffed Grape Leaves (Dolma) – ग्रीस और टर्की का पारंपरिक रोल

डोल्मा अंगूर की पत्तियों में चावल और हर्ब्स भरकर रोल बनाया जाता है जिसे स्टीम या उबाला जाता है। यह ग्रीस, टर्की और अरब देशों में आम है। स्वाद खट्टा, मसालेदार और अचार जैसा होता है। ₹50,000 – ₹1 लाख में इसकी पैकेजिंग यूनिट शुरू हो सकती है। 2 लोगों की जरूरत होती है। ₹40,000 – ₹80,000 महीने तक का मुनाफा संभव है। यह पारंपरिक विदेशी डिश होने के कारण डेलीकेसी मार्केट में जल्दी जगह बना सकता है।

27. Vegetarian Paella – स्पेन का रंगीन चावल व्यंजन

पाएया एक स्पेनिश राइस डिश है जिसमें सब्जियां, हर्ब्स और जैतून तेल का उपयोग होता है। यह स्पेन में मुख्य भोजन के रूप में खाया जाता है। स्वाद नमकीन, हल्का खट्टा और बिरयानी जैसा लगता है। ₹1 – ₹2 लाख की लागत से इसे लाइव फूड स्टॉल या कैटरिंग सर्विस में शुरू किया जा सकता है। 2 से 3 लोग किचन संचालन के लिए काफी हैं। ₹50,000 – ₹1 लाख तक की मासिक कमाई संभव है। इसे लाइव काउंटर और ओपन-एयर इवेंट्स में बेचकर आकर्षक बनाया जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy this article. 
रेस्पॉन्सिव लिंक टेबल
विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!