मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी के "नरेंदर-सरेंडर" बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को इसकी कीमत चुकानी होगी। ऐसी बातों को देश बर्दाश्त नहीं करता है। राहुल गांधी को अपने इस बयान के लिए माफी मांगना चाहिए। इधर कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के बयान को वायरल करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए इस बयान को बार-बार पोस्ट किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने भोपाल में क्या कहा था
भारत-पाकिस्तान के बीच में हुए सीजफायर को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भोपाल में केंद्र सरकार को टारगेट करके काफी तीखे और कड़वे वचन कहे। उन्होंने युद्ध विराम को भारत की तरफ से समर्पण बताया। ताना मारते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, "जैसे उधर से ट्रम्प ने एक इशारा किया, फोन उठाया, कहा- मोदी जी क्या कर रहे हो नरेंडर.. सरेंडर... और जी हुजूर कर मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।
राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रतिक्रिया
... इसीलिए तो राहुल गांधी को 'पप्पू' कहते हैं। आखिर वह परिपक्व कब होंगे?
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 4, 2025
नेता प्रतिपक्ष मर्यादा छोड़ कर जिस भाव से बोलते हैं वह न केवल उनकी इज्जत खराब करते हैं, बल्कि देश के संस्कार के विरुद्ध भी बात करते हैं। pic.twitter.com/BoEZyy9cCY
कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के बयान को वायरल कर रही है
राहुल गांधी के जिस बयान का भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी उस बयान को आज वायरल कर रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक वीडियो बनाया गया है जिसे सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के वीडियो को कितना वायरल कर पाते हैं।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |