Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi
आपके पास कोई भी डिग्री डिप्लोमा हो, अथवा ना हो। आपकी उम्र 18 साल हो या 78 साल, आप महिला हो या पुरुष, यदि आपके पास इन्वेस्ट करने के लिए 5 से 10 लाख रुपए हैं, तो यह यूनीक बिजनेस आइडिया आपको मालामाल कर देगा। स्ट्रगल करते हुए बेरोजगार इंसान से ब्रांड बना देगा। देश भर में आपकी फ्रेंचाइजी हो सकती है, संभावनाओं का पूरा आसमान खुला है और सबसे अच्छी बात है कि सरकार का सपोर्ट भी मिल रहा है।
Best business opportunity ideas for beginners
बहुत से लोग स्ट्रे या रेस्क्यू किए गए जानवरों को गोद लेते हैं, जिनकी नस्ल स्पष्ट नहीं होती। कुछ नस्लें विशेष बीमारियों (जैसे hip dysplasia, heart disease, etc.) के प्रति संवेदनशील होती हैं। कुछ नस्लें शांति प्रिय होती हैं, तो कुछ अधिक सक्रिय या आक्रामक। अपने परिवार के लिए पालतू जानवरों का चुनाव करते समय भी लोगों को पता नहीं होता कि उसके DNA में कोई ऐसी गड़बड़ तो नहीं है, जो उनके अपने परिवार के लिए हानिकारक साबित हो जाए। भारत में पेट केयर जागरूकता, प्रीमियम ब्रीड्स की डिमांड, और जानवरों की हेल्थ को लेकर बढ़ती सजगता तेजी से बढ़ रही है। यह बिल्कुल सही समय है जब Pet DNA Testing Kits का बिजनेस शुरू किया जाना चाहिए।
Pet DNA Testing Kits एक होम टेस्टिंग किट होती है जो आमतौर पर एक cheek swab (गाल के अंदर से थूक या कोशिका) लेने के लिए इस्तेमाल होती है। इस नमूने को लैब में भेजा जाता है, जहाँ उसके जीन (Genes) का विश्लेषण किया जाता है। DNA टेस्ट से यह पता चल जाता है कि वह किन नस्लों से जुड़े हैं, जानवर में कोई genetic mutation है या नहीं, उसमें कौन-कौन से स्वास्थ्य जोखिम हैं, उसका उसके व्यवहार का पैटर्न क्या है। एक छोटी सी Kit बड़ा काम करती है। पहले लोग जानवरों के प्रति दया का भाव रखते थे लेकिन अब पालतू जानवर परिवार के सदस्य बन रहे हैं। ऐसी स्थिति में Pet DNA Testing Kits की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ती चली जाएगी। जैसे-जैसे लोगों को इसके बारे में पता चलेगा, वह इसे अनिवार्य रूप से खरीदेंगे। वह दिन दूर नहीं जब किसी भी जानवर को अपने घर में लाने से पहले अनिवार्य रूप से उसकी डीएनए टेस्टिंग करवाई जाएगी।
भारत में यह बिल्कुल नए कांसेप्ट है। हम पहली बार भारत में लोगों को बता रहे हैं कि इस प्रकार का कोई बिजनेस हो सकता है लेकिन याद रखिए, जो कोई भी शुरुआत में शुरू करेगा, सबसे ज्यादा मुनाफा उसी का होगा।
भारत में उपलब्ध किट्स, उनकी कीमत और विशेषताएं
बिजनेस मॉडल
- Direct-to-Consumer (D2C): Online वेबसाइट या app के माध्यम से सीधे पालतू जानवरों का पालन करने वालों को किट बेचिए।
- B2B Model: पेट क्लीनिक, पेट स्टोर्स के साथ पार्टनर बनिए।
- Collection Agent Network: पैन-इंडिया सैंपल कलेक्शन सर्विस के साथ जुड़कर काम कीजिए।
कितना पैसा इन्वेस्ट करना होगा
हमारा सुझाव है कि एक पार्टनर लैब के साथ शुरुआत कीजिए और एक बार मार्केट पर पकड़ बन जाने के बाद अपनी लैब सेट कीजिए। पशुपालन और पशु संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं। उनकी तरफ से फंडिंग मिल सकती है। सरकार की गारंटी पर लोन मिल सकता है और ब्याज में सब्सिडी मिल सकती है।
ग्रोथ की संभावनाएँ
- फ्रेंचाइज़ी मॉडल शुरू कर सकते हैं।
- Pet insurance और genetic consultation भी जोड़ सकते हैं।
- Future में cat DNA, horse DNA या bird DNA भी शामिल कर सकते हैं।
best new unique business ideas in hindi for students
Veterinary एवं Biotech के विद्यार्थियों के लिए दो इससे बढ़िया कोई स्टार्टअप हो ही नहीं सकता। बीएससी और नर्सिंग कोर्स करने वाले या फिर मेडिकल बैकग्राउंड वाले युवा इस बिजनेस को बड़ी आसानी से कर सकते हैं। हालांकि किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएट करने वाले कॉलेज के विद्यार्थी भी इस बिजनेस को कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए किसी विशेष डिग्री डिप्लोमा की जरूरत नहीं है।
Business ideas for women in india
भारतीय महिलाएं और हाउसवाइफ्स के लिए Pet DNA Testing बिजनेस एक बेहतरीन अवसर है, जिसे वे घर बैठे कम निवेश में शुरू कर सकती हैं। अगर आपको जानवरों से लगाव है और कुछ नया, वैज्ञानिक और समाज में उपयोगी काम करना चाहती हैं, तो यह फील्ड आपके लिए है। आप सैंपल कलेक्शन और ग्राहक सेवा जैसे कार्यों को अपने घर से ही संभाल सकती हैं, और लैब टेस्टिंग किसी पार्टनर लैब के ज़रिए करवा सकती हैं। आज के डिजिटल युग में महिलाएं भी biotech और pet care जैसे क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं — और आप भी इसी बदलाव की लीडर बन सकती हैं।
Business ideas for retired employees in india
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी अपने अनुभव, भरोसे और नेटवर्क का उपयोग करके Pet DNA Testing जैसे नवाचार से जुड़े बिजनेस को सफलतापूर्वक शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें न शारीरिक मेहनत अधिक है, न ही बड़े कार्यालय की आवश्यकता, बस एक वैज्ञानिक सोच, ईमानदारी और व्यवस्थापन की समझ चाहिए, जो एक रिटायर्ड अफसर के पास पहले से होती है। आप इसे एक सेवा भाव से जोड़ सकते हैं। जैसे जन जागरूकता फैलाना, जानवरों के स्वास्थ्य को लेकर लोगों को शिक्षित करना, और युवा उद्यमियों को गाइड करना। यह बिजनेस न केवल आर्थिक लाभ देगा बल्कि समाज में एक नई पहचान भी दिलाएगा। आप एक सरकारी कर्मचारी रहे हैं इसलिए सरकारी योजनाओं और अवसरों का लाभ सबसे अच्छी तरीके से आप उठा सकते हैं। आजकल तो भारत में लगभग हर सरकार बड़े पैमाने पर पशुपालन केंद्रों का संचालन कर रही है।
Profitable business ideas in india
यदि एक महीने में औसत 100 Test करने के लिए मिल जाते हैं तो 1-2 लाख रुपए महीने की कमाई पक्की हो जाएगी। धीरे-धीरे टेस्ट की संख्या बढ़ती चली जाएगी। इसके साथ आपको केवल सैंपल कलेक्शन टीम साइज बढ़ाना है। अर्थात हर अगले 100 Test आपको सबसे पहले वाले टेस्ट की तुलना में ज्यादा मुनाफा देंगे। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy this article.
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |