BHOPAL NEWS - कोचिंग संचालक के खिलाफ दो बहनों के साथ बलात्कार का मामला दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में छोला का मंदिर पुलिस थाने में एक कोचिंग संचालक के खिलाफ दो लड़कियों के साथ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। एक लड़की की उम्र 14 वर्ष और दूसरी की उम्र 20 वर्ष है। दोनों बहने हैं और एक ही कोचिंग में पढ़ाई करती थी। शिकायत के अनुसार पिछले 8 महीने से कोचिंग संचालक दोनों लड़कियों के साथ बलात्कार कर रहा था। 

पहली बार में विरोध नहीं किया इसलिए हिम्मत बढ़ गई

टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया, '14 साल की पीड़िता 8वीं जबकि 20 साल की पीड़िता 12वीं क्लास की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल से कर रही हैं। दोनों रिश्ते में बहन हैं और छोला थाना क्षेत्र में एक ही घर में रहती हैं। कोचिंग संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी ने 16 अप्रैल 24 को 14 वर्षीय पीड़िता के साथ पहली बार छेड़खानी की। नाबालिग डर के कारण चुप रही, इसी का फायदा उठाकर आरोपी आए दिन छेड़खानी करने लगा। अक्टूबर महीने से आरोपी नाबालिग को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दूसरे बच्चों से अलग समय पर बुलाने लगा। इस दौरान वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। परेशान होकर नाबालिग ने मामले की जानकारी इसी कोचिंग में पढ़ने वाली बड़ी बहन को दी। 

दोनों बहनों को कमरे में बंधक बना लिया था

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, 10 अक्टूबर को बड़ी बहन विरोध दर्ज कराने छोटी बहन के साथ उसकी ट्यूशन टाइमिंग में कोचिंग सेंटर पहुंची। यहां आरोपी ने एक कमरे में दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बड़ी बहन से बोला कि जिंदा नहीं लौटोगी। इस दौरान आरोपी ने दोनों के साथ बैड टच किया। धमकाया कि उसने दोनों के पर्सनल फोटो भी ले लिए हैं। किसी को भी कुछ बताया तो वायरल कर देगा। शिकायत के अनुसार आरोपी वीरेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को दोनों बहनों को एक साथ बुलाया। उनके साथ गलत काम किया। इसके बाद छोटी बहन ने परिजन को जानकारी दी। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!