MP NEWS - महिला विधायक की बेटी रिश्वत लेते पकड़ी गई, पन्ना जिले में लोकायुक्त की कार्रवाई

0
मध्य प्रदेश में हटा विधानसभा से विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक की सुपुत्री सारिका खटीक को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया है। सारिका खटीक पन्ना जिले में नगर परिषद अमानगंज की अध्यक्ष है। 

पहले 5 फिर 7 और अब ₹10000 रिश्वत मांग रही है

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई राघवेंद्र राज मोदी की शिकायत पर की गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक ट्रैक्टर का संचालन करते हैं जो नगर परिषद में अनुबंध के आधार पर वाटर लिफ्टिंग का काम करता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक पहले ₹5000 महीने कमीशन लेती थी, फिर ₹7000 महीने लेने लगी और अब ₹10000 महीने कमीशन मांग रही है। कमीशन नहीं देने की स्थिति में उनका 4 महीने का पेमेंट रोक दिया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शिकायत के सत्यापन के लिए ऑडियो एविडेंस कलेक्ट किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद एसपी लोकायुक्त द्वारा ट्रैप दल का गठन किया गया। 

शिकायतकर्ता को केमिकल युक्त ₹30000 के नोट देकर भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम सारिका खटीक को सौंप और उन्होंने रिश्वत में मिले नोटों को बाग में रखा। ठीक इसी समय मौके पर सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!