Stock market - इन्वेस्टर्स की संख्या 15 करोड़ के पार, हर महीने 30 लाख से ज्यादा न्यू अकाउंट

Bhopal Samachar
भारतीय नागरिकों ने अब शेयर बाजार पर भरोसा जताना शुरू कर दिया है। भारत के स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टर्स की संख्या 15 करोड़ से अधिक हो गई है। 1 अप्रैल 2023 से लेकर 31 मार्च 2024 तक हर महीने 30 लाख से ज्यादा न्यू डिमैट अकाउंट ओपन हुए हैं। यह आंकड़े नया उत्साह, नया इन्वेस्टमेंट, नई उपलब्धियां और नई चुनौतियां लेकर आ रहे हैं। 

भारत के शेयर बाजार में मिडिल क्लास की एंट्री

31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 3.7 करोड़ डीमैट खाता खोले गए। यानी हर महीने औसत 30 लाख से अधिक खाता खोले गए। यह अब तक का सबसे हाई है। इसी के साथ भारत में डीमैट खाता धारकों की संख्या 15.14 करोड़ पहुंच गई है। भारत में डिबेट खातों की संख्या प्रतिवर्ष औसत 11.9 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। यह आकड़े स्पष्ट करते हैं कि भारत के शेयर बाजार में अब आम भारतीय नागरिकों का प्रवेश शुरू हो गया है। आने वाले कुछ सालों में यह संख्या तेजी से बढ़ेगी। बाजार में बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट आएगा और कंपनियों के ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दबाव बनेगा। किसके साथ-साथ सरकार के लिए चुनौती होगी, वह शेयर बाजार को हर हाल में सुरक्षित रखें। 

स्टॉक मार्केट में डीमैट एकाउंट्स के आंकड़े

  • 31 मार्च 2014 को भारत में सिर्फ 2.2 करोड़ डीमैट खाते थे। 
  • 31 मार्च 2021 को भारत में डीमैट खातों की संख्या 5.5 करोड़ हो गई थी। 
  • 31 मार्च 2022 को भारत में डीमैट खातों की संख्या 9 करोड़ हो गई थी। 
  • 31 मार्च 2023 को भारत में डीमैट खातों की संख्या 11.45 करोड़ थी। 
  • 31 मार्च 2024 को भारत में डीमैट खातों की संख्या 15.14 करोड़ हो गई है।  

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!