PIMPLES TREATMENT - मुंहासे गायब करने वाला आयुर्वेदिक पेस्ट, फ्री में - BHOPAL NEWS

0
15 से 25 साल की उम्र के 85% लड़के लड़कियों के चेहरे पर पिंपल्स निकल ही आते हैं, और फिर इन्हें गायब करने के लिए हजारों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित खुशी लाल आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में एक ऐसा ऑर्गेनिक पेस्ट तैयार किया गया है। जिसे लगाने पर न केवल मुंहासे गायब हो जाते हैं बल्कि उनका निशान भी नहीं बचता। भोपाल में युवाओं को यह पेस्ट फ्री में दिया जा रहा है। 

डॉ. प्रियंका धुर्वे ने बनाया पिंपल्स गायब करने वाला पेस्ट

पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान भोपाल की शोधकर्ता डॉ. प्रियंका धुर्वे ने बताया कि इसे आयुर्वेद में युवानपिडिका या मुखदूषिका कहा गया है। हमने जो पेस्ट तैयार किया है, वह चेहरे पर लगाने के लिए औषधि युक्त है। इसे निःशुल्क दिया जा रहा है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिसीज स्टडी 2019 के अनुसार युवावस्था में वैश्विक स्तर पर वर्ष 1990 से 2019 के दौरान मुंहासों की समस्याओं में 156.7 मिलियन से 231.2 मिलियन की वृद्धि देखी गई है। महिलाओं में पिंपल्स की समस्या पुरुषों के मुकाबले 3 गुना अधिक पाई गई है।

चेहरे पर पिंपल्स से क्या प्रॉब्लम होती है

पिंपल्स की समस्या अधिक होने पर युवाओं में मानसिक तनाव, सामाजिक अलगाव, अकेलापन, आत्मविश्वास में कमी आदि समस्या देखने को मिलती हैं। संस्थान में स्वस्थ वृत्त विभाग के प्रोफेसर नितिन मारवाह ने बताया कि खान-पान की आदत में सुधार जरूरी है। हेल्दी डाइट के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी, नींद लेना चाहिए। इससे भी हमें अच्छे रिजल्ट मिल रहे हैं।

मुंहासों में क्या खाएं क्या छोड़े

त्वचा शुष्क एवं तैलीय दो प्रकार की होती है। 12-25 साल की उम्र में पिंपल्स की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। जंक फूड के बढ़ते प्रयोग, नींद मे कमी, प्रदूषण, चाय-कॉफी, मसालेदार भोजन करने से मुंहासे अधिक हो रहे हैं। अचार, मैदे- बेसन से बने भोज्य पदार्थों, शरीर में अम्लता बढ़ाने वाले आहार, शराब, कोल्ड-ड्रिंक्स, तम्बाकू आदि के सेवन से पिंपल्स की शिकायतें होती हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!