MP NEWS - झांसी की छाया करैरा का सोबरन, सीहोर में लिव इन थे, दतिया के चंदन पर 302 दर्ज हो गई

Updesh Awasthee

दतिया की एक विवाहित महिला छाया करैरा जिला शिवपुरी निवासी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार होकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर में रहने लगी थी। इधर छाया की मां ने हत्या की रिपोर्ट लिखा दी। आरोप लगाया कि दतिया में रहने वाले छाया के पति और ससुराल वालों ने मिलकर छाया और उसके बच्चों की हत्या कर दी है। पति की किस्मत अच्छी थी जो छाया का दिल अपने बॉयफ्रेंड से भर गया। 

मायके में किराएदार को बॉयफ्रेंड बना लिया

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव निवासी छाया (28) की शादी 2016 में सामूहिक विवाह सम्मेलन में दतिया की ठंडी सड़क निवासी चंदन कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक था। इस बीच छाया के दो बेटे निखिल (7) और जयदेव (4) हो गए। तभी करैरा निवासी सोबरन साहू छाया के मायके वाले घर में किराए पर रहने लगा। छाया का अक्सर मायके में आना-जाना होता था। इसलिए दोनों के बीच रिश्ता बन गया।

पति से झगड़ा किया और बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई

दोनों फोन पर अक्सर बातचीत करते थे। पति ने छाया को कई बार फोन पर प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया था। इससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति ने 19 जनवरी 2023 को उसे और दोनों बेटे को मायके डेली गांव में छोड़ दिया। उसी दिन छाया दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद छाया और दोनों बच्चों से संपर्क नहीं हो सका। छाया की मां सुखवती ने आरोप लगाया कि छाया और दोनों बच्चों को उसके ससुराल वालों ने मार कर गायब कर दिया। 

छाया की मां ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया

13 दिसंबर 2023 को कोर्ट के आदेश पर रक्सा थाना में पति चंदन कुशवाहा, देवर मनोज, विनोद, सास कलावती और सोबरन साहू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ। अब निर्दोष चंदन और उसके घर वालों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई थी। 

किस्मत कनेक्शन, छाया ने वीडियो भेज दिया

समय बीतने के साथ ही छाया को पति की याद सताने लगी। कुछ दिन पहले उसने पति को फोन लगाकर बात की। लेकिन, ये नहीं बताया कि वो कहां रह रही है। पति ने दोनों बेटों के बारे में पूछा तो उसने एक वीडियो भेज दिया और कहा- देखो दोनों बेटे अच्छे स्कूल में पढ़ रहे हैं। 2:01 मिनट के वीडियो में बच्चे स्कूल के अंदर कार्यक्रम में डांस करते नजर आ रहे थे। जबकि पीछे लगे एक बैनर पर स्कूल का नाम लिखा था। पति वीडियो लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। इसके जरिए रक्सा पुलिस सीहोर पहुंची और छाया को पकड़कर यहां ले आई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!