MP NEWS - 12वीं की छात्रा से फिजिकल रिलेशन बनाने वाले लड़के के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

Updesh Awasthee

ज्यादातर लड़के नहीं जानते की शादी से पहले किसी भी लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाना हमेशा खतरनाक होता है। एक लड़के ने कक्षा 12 में पढ़ने वाली लड़की को प्रपोज किया और फिर केसर बाग रोड के क्वीन कैफे में ले जाकर उसके साथ कई बार फिजिकल रिलेशन बनाए। इंदौर के अन्नपूर्णा पुलिस थाने में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। 

QUEEN CAFE INDORE में 12वीं की छात्रा का कई बार रेप

आरोपी लड़के का नाम मयूर, निवासी राज मोहल्ला है। पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं की पढ़ाई कर रही है। जनवरी 2023 में उसे इंस्टाग्राम पर मयूर की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद मयूर ने मोबाइल नंबर दिया फिर युवती का नंबर मांगा। नंबर लेने के बाद दोनों के बीच बातचीत होती रही। कुछ दिन बाद मयूर ने छात्रा को क्वीन कैफे पर मिलने और लंच के लिए बुलाया। यहां मयूर ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद मयूर ने उसे कई बार क्वीन कैफे पर बुलाया और संबंध बनाए। छात्रा ने परेशान होकर अपनी मां को यह जानकारी दी। इसके बाद उसने अन्नपूर्णा थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। 

Mr Skull Bar and PUB में पुलिस का छापा

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में ACP कृष्णलाल चंदानी (IPS) ने एक पब में आधी रात दो बजे छापामारी कर दी। वे स्थानीय पुलिस बल के बजाय रिजर्व बल लेकर पहुंचे। जैसे ही टीम अंदर घुसी तो पब संचालक और मैनेजर पीछे के रास्ते से फरार हो गए। यहां करीब 100 युवक-युवतियां नशे में झूमते मिले। पब के दो कर्मचारियों (गनमैन और गार्ड) को हिरासत में लिया है। पब संचालक, मैनेजर और एक अन्य की तलाश की जा रही है। सोमवार सुबह से भी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!