BHOPAL NEWS - राजधानी में जन सेवा मित्रों का प्रदर्शन शुरू, नए मुख्यमंत्री ने सेवाएं समाप्त करवा दी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, सेवा से हटाए गए जन सेवा मित्रों ने एक बार फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष चुनावी अभियान के लिए पूरे प्रदेश में टोटल 9300 जन सेवा मित्रों की नियुक्ति की गई थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अच्छा प्रदर्शन करने पर सेवाएं निरंतर एवं नियमित करने की घोषणा की थी। अब मध्य प्रदेश सरकार अपने वादे से पलट गई है। 

प्रदर्शनकारी, मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र लोकेन्द्र तंवर का बयान

जानकारी देते हुए उज्जैन जिले निवासी मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र लोकेन्द्र तंवर ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चीफ मिनिस्टर यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत प्रदेश भर में 9 हजार 300 युवा जनसेवा मित्र को भर्ती किया था। यह प्रोग्राम अटल बिहारी सुशासन संस्था भोपाल द्वारा संचालित किया जाता था। जहाँ यह जनसेवामित्र प्रदेश की हर पंचायत में नियुक्त होकर सरकार व जनता के बीच पुल बन योजना का लाभ दिलाने का काम करते थे।

मुख्यमंत्री बदले तो जन सेवा मित्र की सेवाएं समाप्त हो गई

जनसेवा मित्र ने लाड़ली बहना योजना को प्रभावी बनाया तो शिवराज सिंह ने घोषणा करी की आपकीं सेवा अगली सरकार में भी रहेगी आपको स्थाई रोजगार मिलेगा। लेकिन मुख्यमंत्री बदलने के बाद 31 जनवरी को जनसेवा मित्रों की सेवा समाप्त कर दी गई और अभी तक विभाग द्वारा कोई अधिकारिक सूचना, अथवा स्पष्टीकरण नही दिया गया। जिसके एवज में जनसेवा मित्र ने ट्वीटर अभियान, विधायको को ज्ञापन, भोपाल में 3 बार धरना प्रदर्शन भी किया ,फिर भी कोई सुनवाई न होने पर सोमवार को प्रदेश भर के जनसेवा मित्र ने अटल बिहारी सुशासन संस्थान भोपाल का घेराव कर धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक जनसेवा मित्र का संघर्ष जारी था। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !