Business ideas - 5 लाख पूंजी लगाकर 75000 महीने कमाइए, बिना प्रॉपर्टी खरीदे किराया मिलेगा

Bhopal Samachar

Law investment high profit startup small business ideas in India 

हम आपके लिए एक ऐसा कमाल का स्टार्टअप बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, जिसमें आपको प्रॉपर्टी नहीं खरीदनी लेकिन किराया मिलेगा। मात्र ₹500000 की पूंजी लगाकर आप 75000 महीने आसानी से कमा सकते हैं। यदि पूंजी बढ़ाएंगे तो आपकी कमाई भी बढ़ती चली जाएगी। 

business opportunities in india 

TINY HOUSE बड़े मजेदार घर होते हैं। दुनिया के कई देशों में लोग इनमें छुट्टी बताना पसंद करते हैं। TINY HOUSE अक्सर किसी पर्यटक स्थल पर, किसी झील के किनारे, किसी पहाड़ के ऊपर मिलते हैं परंतु अब तो फार्म हाउस में और घर के पार्क में भी मिलने लगे हैं। TINY HOUSE पहियों पर खड़े रहने वाला एक छोटा सा घर है। लगभग 20 स्क्वायर फीट में बनकर तैयार हो जाता है। हो सकता है आपके शहर के कारीगर ना बना पाएं लेकिन कई सारी कंपनियां ऑनलाइन आर्डर लेने लगी हैं। उनके इंजीनियर आकर बना जाते हैं। इसकी ऊंचाई अधिकतम 7 फीट होती है। बाहर से देखने में यह केवल एक बड़ा सा कमरा होता है, लेकिन इसके अंदर वह सारी सुविधाएं होती हैं, जो एक घर के अंदर होनी चाहिए। 



एक छोटा सा लेकिन लग्जरी बाथरूम। एक छोटा सा सोफा। छोटा सा फ्रिज। खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव। एक डबल बेड। पढ़ने के लिए स्टडी टेबल, छोटा सा एयर कंडीशनर, रोशनी के लिए इनवर्टर, एक रिजर्व जनरेटर और जरूरत की सारी चीजें होती है। आपके शहर के किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर इसे खड़ा किया जा सकता है। क्योंकि इसमें पहिए लगे होते हैं इसलिए जमीन खरीदने की जरूरत नहीं है। एक चाय की दुकान के बराबर जगह चाहिए। मौसम के हिसाब से शिफ्ट भी कर सकते हैं। इसके इंटीरियर में हाइड्रोलिक सिस्टम का उपयोग किया जाता है। जो इसे सबसे आकर्षक बना देता है। 

youth entrepreneurship ideas in india 

कॉलेज स्टूडेंट अथवा UG-PG डिग्री होल्डर इस बिजनेस को बड़े आराम से कर सकते हैं। आजकल के दिनों में लोगों को किस प्रकार की हॉस्पिटैलिटी पसंद है, यह नई उम्र के लड़के लड़कियां बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं। उन्हें पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी होती है और वह कहीं ऐसे स्थानों के बारे में जानते हैं, जहां TINY HOUSE और ज्यादा लाभदायक हो जाएगा। TINY HOUSE ON THE WHEELS भी बना सकते हैं। शाम को शहर से रवाना होगा, सारी रात यात्रा करने के बाद सुबह किसी पर्यटक स्थल पर पहुंच जाएगा। सारा दिन वाहन गुजारते के बाद वापस आ जाएगा। 

business ideas for women in india 

घर के मामले में महिलाओं से अच्छा कौन हो सकता है। TINY HOUSE तो कंपनी बना कर दी जाती है, लेकिन मेहमानों को किस मौसम में कौन सा खाना देना है। मौसम के अनुसार चाय का फ्लेवर और नाश्ते का सिलेक्शन महिलाएं ही कर सकती हैं।

business ideas for retired employees in india 

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए यह एक बढ़िया इन्वेस्टमेंट प्लान है। जितनी पूंजी निवेश करना चाहते हैं उतने TINY HOUSE बनवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें ऐसे युवाओं को किराए पर दे सकते हैं जिनके पास बिजनेस स्किल तो है परंतु इन्वेस्टमेंट नहीं है। ₹3000 के किराए में से ₹500 का खर्चा काटने के बाद ₹1000 आप रख लेना और 1500 रुपए उसे दे सकते हैं। 

profitable business ideas in india 

इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं लेकिन रजिस्ट्रेशन होता है। वन टाइम इन्वेस्टमेंट है इसके बाद लंबे समय तक किराया मिलता रहता है। इसलिए प्रॉफिट मार्जिन काफी ज्यादा होता है। विदेश में इसका किराया काफी अच्छा मिलता है। भारत में एक रात के लिए ₹3000 मिल जाते हैं। यदि अपन इसे 24 घंटे के लिए मानकर चलें तब भी, ब्रेकफास्ट और डिनर का ₹500 काटने के बाद ₹2500 की कमाई पक्की है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!