मध्यप्रदेश में अगले 1 साल में फिर 1 लाख नौकरियां, मुख्यमंत्री की घोषणा - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि अगले 1 साल में फिर से एक लाख नौकरियां निकाली जाएगी। 1 लाख रिक्त पदों पर भारती की जाएगी। इसके अलावा कक्षा 12 में 60% अंक लाने वालों को लैपटॉप की राशि दी जाएगी और मेडिकल कॉलेज में सरकारी स्कूल के बच्चों को 5% रिजर्वेशन दिया जाएगा। 

जनता को विश्वास दिलाने कांग्रेस पार्टी का गंगाजल

इधर कांग्रेस पार्टी के मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री क मिश्रा ने कहा कि, कमलनाथ जी ने जो 11 वचन दिए हैं जिन्हें याद दिलाते हुए गंगा जल की बोतल हर घर जाकर दी जाएंगी। इसकी शुरूआत 1-2 दिन में हो जाएगी। यह बहुत अच्छी पहल है क्योंकि जिनती पवित्रता गंगाजल की है उतनी ही पवित्रता कमलनाथ जी के वायदों में हैं। उल्लेखनीय की भारतीय संस्कृति में यदि कोई व्यक्ति गंगाजल हाथ में उठाकर संकल्प लेता है, तो माना जाता है कि वह जीवन की कीमत पर भी संकल्प पूरा करेगा। कांग्रेस पार्टी के ऐसा अभियान में कमलनाथ ने गंगाजल नहीं उठाया परंतु गंगाजल के वितरण का प्रोग्राम बना लिया है। 

इंदौर नगर निगम का अजीबोगरीब संकल्प

भारत के संविधान में भारत का नाम भारत ही लिखा हुआ है लेकिन इंदौर नगर निगम ने आज एक संकल्प पारित किया है कि वह अपने पत्राचार में भारत का नाम भारत लिखेंगे, इंडिया नहीं लिखेंगे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इंदौर नगर निगम के कौन से पत्राचारों में आज से पहले तक भारत का नाम INDIA लिखा जाता रहा है। यहां बताना अनिवार्य है कि, भारत के भीतर बोलचाल और पत्राचार इत्यादि के लिए भारत का नाम भारत ही उपयोग किया जाता है। केवल अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए भारत का नाम INDIA उपयोग किया जाता है।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!