मछलियों की आंखों में पलक तो होती नहीं, फिर वह सोती कैसे, यहां पढ़िए - Bhopal Samachar GK

मछलियां सबको प्यारी लगती है क्योंकि बचपन में सिखाया जाता है कि मछली जल की रानी है। सवाल यह है कि, जल की रानी मछली क्या इंसानों की तरह रात में सोती है। वह 24 घंटे में कितने घंटे आराम करती है। मछली की आंखों में पलक तो होती नहीं है, फिर वह सोती कैसे हैं। आइए मछलियों से जुड़े कुछ सवालों के जवाब तलाश करते हैं:- 

मछली दिन भर में कितने घंटे आराम करती है

मछली, पानी में रहने वाला एक ऐसा जीव है जिसका शरीर SCALES से बना होता है। मछली के कम से कम एक जोड़ा पंख होते हैं। दुनिया भर में मछली की करीब 28500 प्रजातियां पाई जाती है। मछली 24 घंटे में लगातार आधा घंटा भी आराम नहीं करती। वह कुछ मिनट के लिए आराम करती है और जैसे ही कोई हलचल होती है, तुरंत जाग जाती है। एक्टिव हो जाती है। जिस प्रकार मनुष्य कामकाज से थक जाने के बाद 10 मिनट का पावर नैप लेते हैं। उसी प्रकार मछलियां थक जाने पर 1-5 मिनट का पावर नैप लेती है। 

क्या मछली इंसानों की तरह रात में सोती है

मछली इंसानों की तरह रात के समय नहीं सोती, बल्कि वह 24 घंटे की अवधि में जब भी उसे अपने आसपास के वातावरण में शांति मिलती है और वह खुद को सुरक्षित महसूस करती है तो थोड़ी देर के लिए आराम कर लेती है। उसके लिए दिन और रात एक समान होते हैं क्योंकि पानी में कुछ शिकारी रात के समय निकलते हैं और मछली को उन से सावधान रहना पड़ता है। 

मछली की आंखों में पलक नहीं होती, फिर सोती कैसे हैं 

मछली की ज्यादातर प्रजातियों में आंखों में पलक नहीं होती। इसलिए वह इंसानों की तरह आंख बंद करके नहीं सोती। यही कारण है कि, कभी-कभी कहा जाता है कि मछली जीवन में कभी नहीं सोती। जब वह आराम करती है, तब भी उसकी आंखें खुली रहती है। उसका दिमाग एक्टिव रहता है। बहुत हल्का सा कंपन भी उसकी नींद तोड़ देने के लिए काफी होता है। 

क्या मछलियां आंखें खोलकर सोती हैं 

बिल्कुल कहा जा सकता है कि मछलियां आंखें खोल कर सोती हैं। या फिर यह भी कहा जा सकता है कि मछली कभी सोती ही नहीं है, क्योंकि वह अपनी आंखें बंद नहीं करती, लेकिन मछलियों की कुछ प्रजातियां ऐसी है जिनकी आंखों में पलक होती है और वह आंखें बंद करके सोती है। कुछ मछलियां आराम करने के लिए गहराई में किसी चट्टान, पत्थर या किसी अन्य वस्तु के नीचे जाकर छुप जाती हैं। 

सपने में मछली का झुंड देखना 

स्वप्न शास्त्र के विशेषज्ञ बताते हैं कि सपने में मछलियों का झुंड दिखाई देना एक शुभ संकेत होता है। मछली को धन की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। इसलिए सपने में मछली का दिखाई देना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। 

मछली के पर्यायवाची शब्द 

मत्स्य, झख, मीन, जलजीवन, सफरी, झष, जलीय जीव आदि मछली के सर्वाधिक प्रचलित पर्यायवाची शब्द हैं। वैसे दुनिया भर में मछली की 28500 प्रजातियां पाई जाती है और इन्हें 2.18 लाख नामों से पुकारा जाता है। यानी मछली के 2.18 लाख पर्यायवाची शब्द होते हैं। 

मछली से दमा का इलाज 

हैदराबाद का बाथिनी परिवार जीवित मछली से दवा का उपचार करने के लिए प्रसिद्ध है। मुरैल प्रजाति की दो इंच बड़ी मछली से अस्थमा का इलाज किया जाता है। इसके अलावा और भी कई विधि हैं जिसमें मछली का उपयोग करके दमा का इलाज किया जाता है। ज्यादातर विधियों में मुरैल प्रजाति की मछली को ही उपयोग किया जाता है। 

सपने में मछली पकड़ते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मछलियों का दिखाई देना शुभ और मंगलकारी होता है। यदि आप अपने सपने में मछली को पकड़ते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ निकाला जाता है कि आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ रहे हैं और माता लक्ष्मी की कृपा से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !