BHOPAL NEWS- भाजपा नेता ने गर्लफ्रेंड को जनता समझ वादा तोड़ दिया, दर्ज हुई 376 की FIR, नेताजी गिरफ्तार

Madhya Pradesh politics news 

मध्य प्रदेश की राजधानी भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता जी ने अपनी गर्लफ्रेंड को दिया वादा तोड़ दिया। सोचा होगा कि जब जनता कभी कुछ नहीं कर पाई तो गर्लफ्रेंड क्या कर लेगी परंतु भारतीय दंड संहिता के तहत गर्लफ्रेंड से वादा तोड़ना अपराध है। अशोका गार्डन थाने में आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज हुआ। नेताजी को गिरफ्तार किया गया और पार्टी से भी निकाल दिया गया। 

सागर से पति के साथ रोजगार की तलाश में भोपाल आई थी, झूठा प्यार मिल गया

अशोका गार्डन थाने में 30 साल की महिला ने FIR दर्ज कराते हुए बताया कि वह 2020 में सागर से भोपाल पति और 8 साल की बेटी के साथ आई थी। पिपलानी इलाके में आरोपी प्रतीक पाराशर (29 वर्ष), अवधपुरी मंडल उपाध्यक्ष के मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगी। आरोपी और उसके बीच मुलाकात हुई और मिलना-जुलना शुरू हो गया। पति को जब इस बारे में पता चला तो वह छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपी के साथ लिव-इन में रहने लगी। शादी का वादा कर आरोपी उससे रिलेशन बनाता रहा। शादी की बात करती तो टाल देता। महिला का कहना है कि उसने जब शादी का दबाव डाला तो आरोपी मुकर गया।

भाजपा का सक्रिय नेता है, BHEL सेक्टर में पोस्टर लगे हैं

आरोपी ने महिला को प्राइवेट जॉब करने की बात बताई थी। इसके अलावा प्रतीक के जहां भी पोस्टर लगे हैं, उसमें उसका पद अध्यक्ष युवा मोर्चा इंद्रपुरी मंडल लिखा है। एक पेपर में उपाध्यक्ष भाजपा आनंद नगर मंडल भी लिखा है। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि शुक्रवार रात मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतीक को पार्टी से निकाल दिया गया है। वह गोविंदपुरा विधानसभा में अवधपुरी मंडल में उपाध्यक्ष था। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।