GWALIOR NEWS- FIR के बदले रिश्वत मांग रही महिला SI लाइन अटैच, एजेंट के पेटीएम में ₹8000 ट्रांसफर करवाए

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में घरेलू हिंसा की FIR कराने थाने पहुंची महिला पीड़िता से रिश्वत मांग करने के आरोपों से घिरी महिला एएसआई सुरुचि शिवहरे को एसएसपी राजेश चंदेल ने लाइन अटैच कर दिया है।उन पर आरोप है कि उन्होंने f.i.r. लिखने के बदले परिचित के अकाउंट में ₹8000 लिए है। SSP ने इस मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

यह है पूरा मामला

सिरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत माडल टाउन निवासी 26 वर्षीय महिला को उसका पति और ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। महिला की शिकायत है दहेज लाने से इनकार किया तो पति अप्राकृतिक कृत्य करता था। ससुराल वाले भी दहेज के लिए परेशान करते थे। महिला 10 मई को FIR कराने सिरोल थाने गई। FIR दर्ज करने SI सुरुचि शिवहरे को बुलवाया गया। महिला ने आरोप लगाया SI ने FIR के एवज में आठ हजार रुपये की मांग की। काफी देर तक FIR को टालती रहीं। महिला ने एएसआई पर आरोप लगाया था कि ASI ने परिचित रोहित शर्मा के पेटीएम वालेट में 8000 रुपये ट्रांसफर करवाए तब शाम FIR दर्ज की।

पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया महिला ने जो आरोप लगाए हैं, वह सही हैं। पूरी कहानी थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसकी भी रिकार्डिंग पुलिस अधिकारियों ने देखी है। इसमें महिला SI, पीड़िता और एजेंट नजर आ रहे हैं। काफी देर टालने के बाद FIR दर्ज की गई थी।

पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना की FIR करवाने महिला सिरोल थाने आई थी। महिला का आरोप है, उसकी एफआइआर लिखने के एवज में रुपये मांगे गए। इस शिकायत पर महिला एसआइ को लाइन अटैच कर दिया गया है। जांच शुरू करा दी गई है, जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !