महाशिवरात्रि 2023- अंतरिक्ष में 384 साल बाद दुर्लभ त्रिपुंड, शिव भक्तों के लिए महा मंगलकारी

शिवलिंग पर त्रिपुंड क्यों लगाते हैं, तिलक क्यों नहीं लगाते यह तो आप जानते ही होंगे। नहीं जानते तो कृपया यहां क्लिक करके पढ़ लीजिए। ताजा समाचार यह है कि महाशिवरात्रि 2023 के दिन अंतरिक्ष में 3 ग्रहों का दुर्लभ त्रिपुंड बन रहा है। यह अवसर 384 साल बाद आया है यानी करोड़ों शिवभक्त इस दुर्लभ संयोग के बिना ही कैलाशवासी चुके हैं। यह संयोग शिव भक्तों के लिए महा मंगलकारी बताया गया है। 

महाशिवरात्रि 2023 के दिन कितने दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, यहां पढ़िए

ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि 37 वर्षो के बाद प्रदोष और महाशिवरात्रि का शनिवार पर सुखद संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि शनिवार को होने से जहां शनि प्रदोष का संयोग बना है। वहीं इस महाशिवरात्रि पर मध्यरात्रि में भगवान शिव के सिर पर विराजित चंद्रमा कुंभ राशि में आकर शनि और सूर्य के साथ मिलकर भोलेनाथ के माथे पर विराजित त्रिपुंड चंदन जैसा त्रिग्रही योग बनाएंगे। महाशिवरात्रि पर इस योग का बनना बेहद दुर्लभ संयोग है। इसके साथ ही इस बार महाशिवरात्रि पर शनि स्वराशि के होकर शश योग, गुरु मीन राशि में होकर हंस योग, शुक्र उच्च राशि के होकर मालव्य योग बनाएंगे।

384 सालों बाद बना ये खास योग

ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण मोहन शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर पंच महायोग बन रहा है। शिवरात्रि पर केदार, शंख, शश, वरिष्ठ और सर्वार्थ सिद्धि योग मिलकर पंच महायोग बना रहे हैं। ऐसा अद्भुत संयोग करीब 384 साल बाद बन रहा है। इस दिन त्रयोदशी और चतुर्दशी दोनों तिथियां हैं। मान्यता है कि इस दिन किसी कार्य की शुरुआत करना व की खरीदारी करना अति उत्तम होता है। इसका विशेष फल प्राप्त होता है।

शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। इसलिए कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने के साथ बेलपत्र चढ़ाने से शिव जी अति प्रसन्न हो जाते हैं और आशीर्वाद देते हैं। इस दिन भक्तगण भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने के साथ धूतरा,स बेलपत्र सहित कई चीजें अर्पित करते हैं। लेकिन इन सभी चीजों में बेलपत्र भगवान शिव को अति प्रिय है। इसे बिल्वपत्र भी कहा जाता है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !