MP NEWS- 9 जिलों के डिप्टी कलेक्टर इंदौर अटैच, नीरज कुमार सीएम ऑफिस में

भोपाल
। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा 9 जिलों के डिप्टी कलेक्टरों को इंदौर अटैच कर दिया है। इसके अलावा सहायक ग्रेड 3 नीरज कुमार को मुख्यमंत्री के कार्यालय में ट्रांसफर किया गया है। 

मध्य प्रदेश के 9 जिलों के डिप्टी कलेक्टर GIS INDORE अटैच

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिनांक 12 जनवरी 2023 तक कार्यालय कलेक्टर जिला इंदौर में संलग्न किया गया है। 
  • श्री सोहन कनाश संयुक्त कलेक्टर आगर मालवा। 
  • श्री बिहारी सिंह संयुक्त कलेक्टर मंदसौर। 
  • श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर शाजापुर। 
  • श्री नरेंद्र नाथ पांडे संयुक्त कलेक्टर शाजापुर। 
  • श्री कैलाश चंद्र ठाकुर संयुक्त कलेक्टर उज्जैन। 
  • श्री पवन बारिया डिप्टी कलेक्टर नीमच। 
  • सुश्री मनीषा वास्कले डिप्टी कलेक्टर रतलाम। 
  • श्री जितेंद्र कुमार पटेल डिप्टी कलेक्टर बड़वानी। 
  • श्री आशुतोष गोस्वामी डिप्टी कलेक्टर उज्जैन। 

सहायक ग्रेड 3 नीरज कुमार मुख्यमंत्री कार्यालय में ट्रांसफर 

श्री नीरज कुमार वैश्य सहायक ग्रेड 3 का ट्रांसफर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से मुख्यमंत्री कार्यालय कर दिया गया है। उनके स्थान पर भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग से श्री दीप सिंह राजपूत को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश में बताया गया है कि यह पदस्थापना प्रशासकीय दृष्टि से आवश्यक थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !