MP NEWS- सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स शुरू होगा

0
भोपाल।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को फिजियोथेरेपी कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिये बड़ा निर्णय लिया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से मध्यप्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में BPT (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स) का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा। इसकी शुरूआत सबसे पहले राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से की जायेगी। श्री सारंग ने यह निर्णय मध्यप्रदेश भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के ज्ञापन के संबंध में लिया है।

फिजियोथेरेपी कोर्स शुरू होने से रोगियों को मिलेगा लाभ

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि मेडिकल कालेजों में फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम प्रारंभ किये जाने पर न केवल अध्ययन / प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों, इन्टर्न, पी. जी. स्कालर्स को उच्च स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा, साथ ही चिकित्सा संस्थानों पर बड़ी संख्या में आने वाले रोगियों को योग्य फिजियोथेरेपिस्ट के माध्यम से चिकित्सा सेवायें प्रदान करने हेतु मानव संसाधन भी उपलब्ध रहेगा।

सबसे पहले गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से होगी शुरूआत

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि बीपीटी कोर्स की शुरूआत सबसे पहले भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से इसी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से की जायेगी। वहीं आने वाले समय में यह कोर्स प्रदेश के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल का गांधी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा सेवा का महत्वपूर्ण केन्द्र है, जहां से आधुनिक चिकित्सा पद्धति के लगभग 100 से अधिक चिकित्सक प्रति वर्ष तैयार होकर निकलते हैं। 

वर्तमान में शासकीय मेडिकल कालेज इन्दौर एवं शासकीय मेडिकल कालेज जबलपुर में फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम संचालित हैं, इन कालेजों के ही समान गांधी मेडिकल कालेज भोपाल सहित प्रदेश के समस्त शासकीय मेडिकल कालेजों में चूकि पूर्व से ही आधारभूत सुविधायें, व्यवस्थायें उपलब्ध हैं। इसीलिये बिना किसी विशेष अतिरिक्त व्यय के इनमें फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम प्रारंभ करके प्रदेश को योग्य, अनुभवी एवं कुशल फिजियोथेरेपिस्ट तैयार किये जा सकेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!