MP karmchari news- संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सागर वाले डॉ अभिमन्यु के खिलाफ लामबंद, FIR की मांग

Bhopal Samachar
भोपाल
। नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है लेकिन एक बार फिर हड़ताल जैसे हालात बन गए हैं। सागर वाले डॉ अभिमन्यु अहिरवार के खिलाफ मध्य प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। उनकी मांग है कि ANM बहन के साथ अभद्रता करने वाले डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। 

हड़ताल करके तुमने क्या उखाड़ लिया, डॉक्टर ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी से कहा

बताया गया है कि, डॉ अभिमन्यु अहिरवार सागर में सेक्टर मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं। आरोप लगाया गया है कि, उन्होंने अपने अधीनस्थ महिला संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी ANM के साथ दुर्व्यवहार किया। कहा कि, खानदान समेत आ जाओ तो तुम कुछ नहीं कर पाओगी। हड़ताल करके तुमने क्या उखाड़ लिया। इसके अलावा गाली भी दी। इसी दौरान एक व्हाट्सएप चैट भी वायरल हुई है। आरोप लगाया जा रहा है कि डॉ अभिमन्यु ने OBC को लेकर काफी अभद्र टिप्पणियां की हैं। इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी और पिछड़ा वर्ग के नेता नाराज हैं। 

सिवनी में FIR दर्ज हुई थी, शादी टूट गई थी

सन 2018 में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आईपीसी की धारा धारा 294, 323, 506 तथा 3-4 दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि दूल्हे ने वरमाला के बाद और सात फेरे से पहले दहेज की मांग की थी। इसके चलते शादी टूट गई थी और बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई थी। बताया गया है कि इस प्रकरण में मुख्य आरोपी डॉ अभिमन्यु निवासी सागर था। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!