BHOPAL NEWS- चिरायु चिकित्सालय का डॉक्टर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के अबॉर्शन का आरोप

भोपाल
। पुलिस ने चिरायु चिकित्सालय के संचालक डॉ मयंक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया एवं उसके चिकित्सालय को सील कर दिया। उस पर आरोप है कि उसने 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का अबॉर्शन कर दिया था। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। इसी मामले में उसने बताया है कि डॉक्टर श्रीवास्तव की मदद से उसका गर्भपात किया गया था। 

LOVE STORY- बॉयफ्रेंड ने उसकी मर्जी के बिना फिजिकल रिलेशन बनाए

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस भोपाल निधि सक्सेना ने बताया कि दिनांक 13 दिसंबर 2022 को लड़की ने दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने का मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि वह वह कोलार की रहने वाली है। ग्रैंड रेजिडेंसी होटल में उसके बॉयफ्रेंड ने उसके साथ उसकी मर्जी के बिना फिजिकल रिलेशन बनाए थे। लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड ने उसे अपना आधार कार्ड भी दिखाया था जिसमें उसका फोटो था और नाम शान पंडित लिखा हुआ था, लेकिन बलात्कार करने के बाद उसने बताया कि उसने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। उसका असली नाम फैजल सैयद अब्बास है। 

BHOPAL TODAY- लड़की ने बताया, उसका 3 बार गर्भपात कराया गया

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि, फैजल ने कई बार उसका शोषण किया। उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। फैजल के परिवार वालों को सब कुछ पता था। लड़की ने यह भी बताया कि फैजल उसे बुर्का पहना कर ले जाता था। इसी दौरान लड़की ने अपने बयान में बताया कि उसका 3 बार गर्भपात कराया गया। पहली बार डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव ने दवाई दी थी। दूसरी और तीसरी बार फैजल ने डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव के पर्चे पर दवाई खरीद कर उसका गर्भपात करवा दिया था। पुलिस फैजल को गिरफ्तार कर चुकी है। 

इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !