मकर संक्रांति 2023- राशि के अनुसार दान वाली वस्तुओं की लिस्ट - makar sankranti daan items in hindi

दिनांक 15 जनवरी 2023 दिन रविवार, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र, शनि और सूर्य ग्रह मिलकर मकर राशि में त्रिग्रही योग बना रहे हैं। दुर्लभ योग है और स्नान दान की सरल विधि से पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है। यहां हम आपको किस राशि के व्यक्ति को किस वस्तु का दान करना चाहिए, इसका सुझाव दे रहे हैं:- 

मेष राशि वालों को- मसूर दाल, लाल कपड़ा, तांबा और लाल फूल का दान करना चाहिए। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल लाल रंग का प्रतीक है।
वृषभ राशि वालों को-  चावल, दूध, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करना चाहिए। मकर राशि स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र के लिए सफेद रंग शुभ होता है।
मिथुन राशि वालों को- दिन में गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके साथ ही किसी गरीब ब्राह्मण को हरे वस्त्र, हरी मूंग, हरी सब्जियां दान करना चाहिए। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बधु है।

कर्क राशि वालों को- चावल, चांदी और सफेद कपड़े और दूध दान करना चाहिए। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है।
सिंह राशि वालों को- गेहूं, नारंगी वस्त्र, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल और सूर्य चालीसा का दान करना चाहिए। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं।
कन्या राशि वालों को- हरे फल, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, कांसे के बर्तन आदि का दान करना चाहिए।

तुला राशि वालों को- इत्र, सफेद वस्त्र, कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई एवं शुक्र से जुड़ी वस्ताओं का दान करना चाहिए। तुला राशि के स्वामी शुक्र देव है।
वृश्चिक राशि वालों को- लाल वस्त्र, लाल फूल, मसूर, लाल मूंगा आदि का दान करना चाहिए। आपकी राशि के स्वामी भी मंगल देव है।
धनु राशि वालों को- पीले कपड़े, पीतल, सोना, हल्दी या कोई धार्मिक पुस्तक का दान कर सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं।

मकर राशि वालों को- काले तिल, कंबल, शनि चालीसा आदि का दान करना चाहिए।
कुंभ राशि वालों को- कंबल, काले कपड़े, काला तिल आदि दान करना चाहिए। कुंभ राशि शनि देव का घर है।
मीन राशि वालों को- पीले कपड़े, गीता या विष्णु सहस्रनाम की पुस्तक, पीतल आदि का दान करना चाहिए।

मकर संक्रांति दान संकल्प मंत्र

(दाहिने हाथ में जल अक्षत और द्रव्य लेकर निम्न संकल्प मंत्र बोले :)
'ऊँ विष्णु र्विष्णुर्विष्णु : श्रीमद् भगवतो महापुरुषस्य विष्णोराज्ञया प्रवर्त्तमानस्य अद्य श्री ब्रह्मणोऽह्नि द्वितीय परार्धे श्री श्वेत वाराह कल्पै वैवस्वत मन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे युगे कलियुगे कलि प्रथमचरणे भूर्लोके जम्बूद्वीपे भारत वर्षे भरत खंडे आर्यावर्तान्तर्गतैकदेशे ---*--- नगरे ---**--- ग्रामे वा बौद्धावतारे विजय नाम संवत्सरे श्री सूर्ये दक्षिणायने वर्षा ऋतौ महामाँगल्यप्रद मासोत्तमे शुभ भाद्रप्रद मासे शुक्ल पक्षे चतुर्थ्याम्‌ तिथौ भृगुवासरे हस्त नक्षत्रे शुभ योगे गर करणे तुला राशि स्थिते चन्द्रे सिंह राशि स्थिते सूर्य वृष राशि स्थिते देवगुरौ शेषेषु ग्रहेषु च यथा यथा राशि स्थान स्थितेषु सत्सु एवं ग्रह गुणगण विशेषण विशिष्टायाँ चतुर्थ्याम्‌ शुभ पुण्य तिथौ -- +-- गौत्रः --++-- अमुक शर्मा, वर्मा, गुप्ता, दासो ऽहं मम आत्मनः श्रीमन्‌ महागणपति प्रीत्यर्थम्‌ यथालब्धोपचारैस्तदीयं पूजनं करिष्ये।''
इसके पश्चात्‌ हाथ का जल किसी पात्र में छोड़ देवें।
नोट : ---*--- यहाँ पर अपने नगर का नाम बोलें ---**--- यहाँ पर अपने ग्राम का नाम बोलें ---+--- यहाँ पर अपना कुल गौत्र बोलें ---++--- यहाँ पर अपना नाम बोलकर शर्मा/ वर्मा/ गुप्ता आदि बोलें 

मकर संक्रांति स्नान एवं दान का मुहूर्त 

15 जनवरी 2023 दिन रविवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। 15 को संक्रांति का पुण्यकाल- 06:58 बजे सुबह से शाम 05:38 बजे तक एवं महापुण्य काल- 06:58 बजे से सुबह 08:45 बजे तक 15 जनवरी को महा पुण्य काल रहेगा। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !