GWALIOR NEWS- व्यापम घोटाले की जांच जारी है, शहडोल से एक आरक्षक गिरफ्तार

ग्वालियर
। सीबीआई ने भले ही व्यापम घोटाले की जांच बंद कर दी हो परंतु STF द्वारा व्यापम घोटाले के संदर्भ में मिली शिकायतों की जांच लगातार जारी है। शहडोल से एक आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। STF का दावा है कि जो व्यक्ति भर्ती परीक्षा में बैठा था उसके स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति नौकरी कर रहा है। 

परिमल सिंह के स्थान पर किसी और ने दी थी व्यापम की भर्ती परीक्षा, जांच रिपोर्ट

आरक्षक वर्ष 2014 में व्यापमं के जरिए हुई पुलिस आरक्षक भर्ती में शामिल होकर नौकरी हासिल करने का आरोप था। इसकी गुप्त शिकायत एसटीएफ को की गई थी। इसके बाद एसटीएफ ने इसकी जांच शुरू की। तो पता चला कि आरक्षक परिमल सिंह व्यापम द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में स्वयं शामिल नहीं हुआ था बल्कि उसके नाम पर किसी अन्य व्यक्ति ने परीक्षा दी थी।

अंगूठे के निशान से पकड़ा गया व्यापम घोटाले का आरोपी

गुप्त शिकायत के बाद जब परिक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थी व परिमल सिंह के अंगूठे के निशान मिलाए गए तो वह अलग अलग थे। इसके बाद कई बार आरक्षक परिमल कुमार को जांच के लिए एसटीएफ ग्वालियर द्वारा बुलाया गया। अंततः जांच में दोषी पाए जाने के बाद आज उसे एसटीएफ द्वारा बुढ़ार थाना से गिरफ्तार कर लिया गया। वह इससे पूर्व खैरहा थाना में लगभग ढाई साल पदस्थ था। वर्तमान समय वह अब बुढ़ार थाना में पदस्थ था। यहीं से उसे गिरफ्तार किया गया है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !