NVS शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हेतु नोटिस जारी- Rojgar Samachar

नवोदय विद्यालय समिति ने कंप्यूटर बेस्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा के कैंडिडेट्स को अलर्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि एडमिट कार्ड कब जारी होंगे और कहां से प्राप्त होंगे। परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है। 

एनवीएस 2022 एडमिट कार्ड की तारीख

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर 2022 को भर्ती पोर्टल पर जारी किया जाएगा और इसमें अलॉटेड सिटी में सीबीटी केंद्र का सही पता, तारीख / शिफ्ट का समय और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल होंगे। 

बता दें, डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे ई- प्रवेश पत्र में निहित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और इसका सख्ती से पालन करें। उम्मीदवार नवोदय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट (navodaya.gov.in) पर विजिट कर सकते हैं। सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके नोटिस पढ़ सकते हैं एवं भविष्य में रेफरेंस के लिए DOWNLOAD कर सकते हैं।