JABALPUR के एक रिसोर्ट में लड़की का वस्त्र हीन शव मिला, दोस्त के साथ आई थी - MP NEWS

जबलपुर
। मेखला रिसोर्ट में 2 दिन पहले अपने दोस्त के साथ आई युवती का शव उनके कमरे में मिला है। बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। 

यह मामला जबलपुर के तिलवारा घाट पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। थाने की ओर से प्राथमिक सूचना दी गई है कि 2 दिन पहले एक लड़की और लड़का मेखला रिसोर्ट में रुकने के लिए आए थे। रजिस्टर में लड़की ने खुद को गुजरात का रहने वाला बताया है। युवक का नाम अभिजीत पाटीदार दर्ज किया गया है। पहले दिन दोनों साथ में घूमने के लिए गए और रात को लौट कर आए। 

फिर युवक कहीं चला गया। लड़की कमरे में थी। रात में उन्होंने खाने का कोई आर्डर नहीं किया। सुबह 12:00 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला और चाय नाश्ते के लिए भी कोई आर्डर नहीं आया तब होटल के मैनेजर को शक हुआ। उसने पुलिस को बुलाया और मास्टर चाबी से कमरे का ताला खोला गया। लड़की की डेड बॉडी बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसके हाथ की नस कटी हुई थी। गले में भी चोट के निशान है। 

लड़की के बैग की तलाशी ली गई तो पता चला कि वह जबलपुर की रहने वाली है। पुलिस ने मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है गुजरात वाले लड़के की तलाश की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !