₹100 के नोट पर किस पहाड़ का फोटो है, पढ़िए मजेदार जानकारी- Amazing facts in Hindi

भारतीय मुद्रा में कई प्रकार की विशेषताएं देखने को मिलती है। इससे मुद्रा का मूल्य तो नहीं बढ़ता परंतु उसका महत्व बहुत बढ़ जाता है। क्या बता सकते हैं कि यहां जो ₹100 का नोट दिखाई दे रहा है उसमें किस पहाड़ का फोटो प्रकाशित किया गया है। 

ज्यादातर लोग इस प्रश्न का सही उत्तर नहीं दे पाते परंतु आप दे सकते हैं क्योंकि आप भोपाल समाचार के नियमित पाठक हैं। यह आपके लिए एक खास जानकारी हो सकती है कि फोटो में जो दिखाई दे रहा है वह कंचनजंघा नाम के पर्वत का शिखर है। यह विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। आपकी जानकारी के लिए एक और खास बात यह है कि यह फोटो पेलिंग, सिक्किम से ली गई है। जो भारत का सबसे छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत राज्य है। 

कंचनजंघा पर्वत के बारे में सामान्य ज्ञान

कंचनजंघा पर्वत को नेपाली भाषा में:कंचनजंघा, अंग्रेजी में Kanchanjaŋghā और लिम्बू भाषा में: सेवालुंगमा कहते हैं। यह पर्वत भारत के सिक्किम राज्य के उत्तर पश्चिम में नेपाल की सीमा पर स्थित है। यह विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पहाड़ है। इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है और हिमालय पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा है। 

है ना कितनी मजेदार जानकारी। यदि यह फोटो ना भी होता तब भी इसका मूल्य ₹100 ही होता है। क्रिएटर्स चाहते तो नोट पर भी पहाड़ का नाम लिख सकते थे लेकिन भारतीय मुद्रा बनाने वाले विद्वानों ने इसके बहाने अपना सामान्य ज्ञान तो बढ़ाया ही साथ ही भारतीय नागरिकों की खोजने की आदत को इंप्रूव करने में मदद की।