मध्य प्रदेश मौसम- खाड़ी के तूफानी बादलों ने रास्ता बदला, हैप्पी दिवाली - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। दीपावली के ठीक पहले मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अच्छी खबर दी है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ने रास्ता बदल लिया है। बांग्लादेश की तरफ आगे बढ़ रहा है। स्वाभाविक है तूफानी बादल भी रास्ता बदल लेंगे और मध्यप्रदेश में दीपावली की रात अचानक बादल नहीं छाएंगे, छापामार बारिश नहीं होगी। इस समाचार के साथ आप सब को हैप्पी दिवाली। 

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हाे गया है। सितरंग नाम के इस तूफान के समुद्र के रास्ते बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा। इस वजह से इस तूफान का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। दीपावली से न्यूनतम तापमान में और गिरावट हाेने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटाें के दौरान न्यूनतम तापमानाें में सभी संभागाें के जिलाें में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण पूरी तरह शुष्क बना हुआ है।

साथ ही हवाओं का रूख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना रहने से तापमान में गिरावट हाे रही है। बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हाे गया है। सितरंग नामकरण वाले इस तूफान के साेमवार काे बांग्लादेश की तरफ बढ़ने की संभावना है।

हालांकि समुद्री रास्ते से आगे बढ़ने की वजह से इस तूफान का मध्य प्रदेश के मौसम पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। जिसके चलते साेमवार काे दीपावली के अवसर पर न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट हाेने की संभावना है। साेमवार काे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!