मध्य प्रदेश मानसून is BACK- खाड़ी में तूफान, ओडिशा के कर्मचारियों की दिवाली की छुट्टियां रद्द

भोपाल
। जिस बात का डर था वही होता हुआ दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के समुद्र में पनप रहा तूफान भयंकर होता जा रहा है। खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की दीपावली की छुट्टियां (23 से 25 अक्टूबर) रद्द कर दी हैं। इसके कारण मानसून के बादल फिर से मध्यप्रदेश के आसमान पर छा जाएंगे। कहां कितनी बारिश होगी, फिलहाल सटीक पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में चल रही अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण चक्रवाती तूफान उठने की संभावना है। यह कितना भयंकर होगा, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए उड़ीसा सरकार ने अपने सभी सरकारी कर्मचारियों की दीपावली की छुट्टी दिनांक 23 से 25 अक्टूबर तक रद्द कर दी है। 

मौसम विभाग का कहना है कि 18 से 21 अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। यानी विदा होता मानसून केरल और आसपास के इलाकों में जमकर बरसने वाला है। 

अगले तीन दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की भी आशंका है। यानी यदि तूफान के बादल मैदानी क्षेत्रों तक नहीं आए तो ठंड बढ़ने वाली है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, झारखंड, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूरे पश्चिम बंगाल से वापस आ जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो दीपावली के आसपास मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !