INDORE में SEHORE की 3 लड़कियों ने जहर खाया, 2 की मौत- NEWS TODAY

इंदौर।
मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर में सीहोर निवासी 3 लड़कियों ने एक साथ जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया है तीनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इंदौर शहर के रीजनल पार्क में सीहोर में रहने वाली तीन लड़कियों ने जहर खा लिया। तीनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जाता है कि वह सीहोर से इंदौर घूमने आई थी। मामले में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है। लड़कियां पूजा,आरती और पलक यदि तीनों इंदौर घूमने आई थी तो उन्होने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह कारण अभी अज्ञात है।

पुलिस के मुताबिक घटना राजेन्द्र नगर इलाके के रीजनल पार्क की है। यहां पलक उर्फ पायल (16) पिता सतीश, पूजा (16) और आरती पिता सतीश ने शाम करीब साढ़े सात बजे के लगभग जहर खा लिया। तीनों को लगभग आधे घंटे बाद एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। यहां बातचीत में पलक उर्फ पायल ने बताया कि उसके दोस्त रोहित से उसका झगड़ा हो गया था। इसके चलते उसने जहर खा लिया। वहीं पूजा ने अपने परिवार से परेशान होकर जहर खाने की बात कही। दोनों को जहर खाता देख आरती डर गई। उसने भी जहर खा लिया। यहां हालत बिगड़ने पर पूजा और पायल की रात करीब दस बजे के मौत हो गई। जबकि आरती का उपचार चल रहा है।

आरती के पिता सतीश रात में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने उनके बयान लिए। उन्होंने बताया कि वह बेटी को सुबह आठ बजे के लगभग मार्डन स्कूल आष्टा में छोड़कर आए थे। यहां वह 12वीं की पढ़ाई करती है। इसके बाद वह खेत पर चले गए थे। सतीश के मुताबिक उनकी तीन बेटी और दो बेटे है। वह पायल और पूजा के बारे में जानकारी नही है। दोनों आरती के साथ ही स्कूल में पढ़ाई करती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!