भोपाल शहर, मालवा के चार छोटे पहाड़ों पर बसा है- Amazing facts in Hindi

यह अपने आप में बड़ी रोचक जानकारी है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मालवा पठार के चार छोटे पहाड़ों पर बसा हुआ है। इसके अलावा भी कई छोटी-मोटी पहाड़िया हैं परंतु भोपाल शहर के चार प्रमुख पहाड़ों के नाम श्यामला हिल, ईदगाह हिल, अरेरा हिल और कटारा हिल, रिकॉर्ड में दर्ज हैं। 

भौगोलिक दृष्टि से भोपाल भारत का बड़ा प्रमुख शहर है। आप कह सकते हैं कि यह उत्तर भारत का अंतिम शहर है। इसके बाद से दक्षिण भारत शुरू होता है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच विंध्याचल की विशाल पर्वत श्रृंखला खड़ी है। कथाओं में तो यह तक लिखा है कि विंध्याचल के पर्वत बहुत तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ते चले जा रहे थे। 

श्री वाल्मीकि रामायण में बताया गया है कि विंध्याचल पर्वत की तेजी से बढ़ती ऊंचाई ने ऋषि-मुनियों को चिंतित कर दिया था। क्योंकि यह पर्वत सूर्य की किरणों को दक्षिण भारत तक जाने से रोक सकता था। तब महर्षि अगस्त्य ने विंध्याचल पर्वत श्रृंखला की वर्दी उचाई को रोका और एक ऐसी व्यवस्था स्थापित की जिससे विंध्याचल पर्वत शृंखला की ऊंचाई समय के साथ कम होती चली जाए। 

इस प्रकार उत्तर भारत में हिमालय (बर्फ से ढका हुआ पहाड़) आकर्षण का केंद्र है ठीक उसी प्रकार विंध्याचल की पर्वत श्रृंखलाएं (हरे-भरे जंगलों और प्राकृतिक नदियों से युक्त) आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। इस का आनंद उठाने के लिए पर्यटकों को हवाई जहाज की जरूरत होती है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !