22 वर्षीय नवविवाहिता- BHIND में मायका, SHIVPURI में ससुराल, GWALIOR से फरार

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। रेलवे स्टेशन से 22 साल की एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। 2 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद भिंड मायके आई थी। उसका देवर उसे लिवाने आया था। भिंड से ग्वालियर तक दोनों साथ आए। ग्वालियर में रेलवे स्टेशन पर टिकट की लाइन में लगी और वही से बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। सीसीटीवी कैमरे में वह बॉयफ्रेंड के साथ जाते हुए रिकॉर्ड हुई है।

भिंड के मेहगांव की रहने वाली 22 साल की युवती का विवाह 2 महीने पहले शिवपुरी निवासी युवक से हुआ था। दिवाली के पहले वह माता-पिता से मिलकर आने का कहकर गई थी। उसे लेने के लिए देवर अपने भांजे के साथ मेहगांव पहुंचा। शुक्रवार को तीनों बस से मेहगांव से ग्वालियर पहुंचे। उन्हें शिवपुरी जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी, इसलिए तीनों पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुए। यहां टिकट की लाइन काफी लंबी थी।

भीड़ देखकर भाभी ने कहा- महिलाओं की लाइन छोटी है। तुम दोनों सामान देखो, मैं टिकट लेकर आती हूं। वह बाहर निकली और सर्कुलेटिंग एरिया में बाइक पर खड़े युवक के साथ चली गई। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर देवर ने अपने और भाभी के घर पर कॉल किया।

जीआरपी एसआई उमेश मिश्रा ने बताया कि नवविवाहिता 2 लड़कों के साथ आई थी। इनमें एक की उम्र 15 और दूसरे की उम्र 18 साल रही होगी। नवविवाहिता की उम्र भी 20-22 की रही होगी। वह टिकट विंडो पर आई। उसका नंबर आया ही था कि उसने उल्टी आने का बहाना किया और वहां से बाहर निकल गई।

GRP ने केस दर्ज किया, CCTV से तलाश
DSP रेल शुभा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सर्कुलेटिंग एरिया में लगे CCTV में वह एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिख रही है। नवविवाहिता के पिता की शिकायत पर GRP ग्वालियर ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!