BHOPAL NEWS- महिला शिक्षक का पति गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा, घर से चोरी कर भागा था

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने शासकीय महिला शिक्षक के 47 वर्षीय पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह 19 साल की लड़की को अपने साथ लेकर भाग गया था। इंद्रपुरी भोपाल में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लड़की ने बयान दिया है कि वह अपने से लगभग 20 साल बड़े बॉयफ्रेंड के साथ इसी रिलेशन में रहना चाहती है। पुलिस ने चोरी के आरोप में महिला शिक्षक के पति को गिरफ्तार किया है।

BHOPAL TODAY- घर में से पति और पड़ोस में से 19 साल की लड़की गायब थी

अयोध्या नगर थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि शासकीय स्कूल की महिला शिक्षक अयोध्या नगर में रहती हैं। महिला शिक्षक का 47 वर्षीय पति अरुण त्रिवेदी बेरोजगार है। 3 जून 2022 से वह पत्नी से अलग रह रहा था। 26 जून को महिला टीचर को पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाली 19 साल की लड़की गायब हो गई है। अगले दिन पति भी नजर नहीं आया। महिला ने कुछ काम से अलमारी खोली तो उसमें रखे ढाई लाख रुपए नकद, ढाई लाख कीमत के जेवर गायब मिले। टीचर को पति पर शक था ही। उसने कॉल किया तो पति का फोन बंद मिला। शक गहराने पर टीचर थाने पहुंची और चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

BHOPAL BREAKING- लड़की ने पुलिस को लेटर लिखा, फिर कहानी का खुलासा हुआ

पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि इसी बीच पुलिस को एक लेटर आया। यह उसी लड़की ने भेजा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी। उसने लिखा- वह अरुण त्रिवेदी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को तलाशा और थाने लेकर आई। उसके परिजनों को भी बुलाया गया। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह बालिग है और अरुण के साथ लिव-इन में रहना चाहती है। पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया और अरुण को खोजा। उससे चोरी के बारे में पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि वह पांच साल से बेरोजगार है। लड़की को लिव-इन में रखने के लिए उसने घर में चोरी की थी।

लड़की के पिता का इलाज कराने में किया मदद

अरुण के घर के पास ही उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। लड़की के पिता को ब्रेन कैंसर है। त्रिवेदी ने उसके पिता की मदद की और लड़की के करीब पहुंचा। लड़की को इस बात की जानकारी थी कि वह शादीशुदा है, इसके बाद भी साथ में रहने को राजी है।

11 साल की बेटी को नहीं पता, उसके पिता ने क्या किया है

टीआई निलेश अवस्थी ने बताया- आरोपी त्रिवेदी के 11 साल की बेटी है, जो उसे याद करती है। उसने पत्नी-बेटी के जेवर चोरी कर भोपाल में ही किराए का कमरा ले लिया था। यहां वह गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। पुलिस ने उसे इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। अभी लड़की को उसके परिजनों के हवाले सौंप दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !