MPWRD JABALPUR के ऑडिटर रिश्वत लेते गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई - NEWS TODAY

NEWS ROOM
जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जबलपुर EOW ने जल संसाधन विभाग के हिरण डिवीजन में छापामार मारा। टीम ने यहां पदस्थ ऑडिटर संदीप मसके को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आवेदक नरेंद्र सिंह की 12 लाख सिक्योरिटी डिपाॅजिट वापस करने के एवज में ऑडिटर रुपए मांग रहा था।

जबलपुर EOW की टीम ने आज दोपहर जल संसाधन विभाग के हिरण डिवीजन में छापामार कार्रवाई करते हुए ऑडिटर को 15000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ई.ओ.डब्लू ने ऑडिटर संदीप मसके को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया है, जहाँ वह आवेदक नरेंद्र सिंह परिहार से रिश्वत ले रहा था।

EOW एस.पी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल संसाधन विभाग के हिरण डिवीजन में पदस्थ ऑडिटर संदीप मसके आवेदक नरेंद्र सिंह परिहार की सुरक्षा निधि जो कि तकरीबन 12 लाख रूपए थी उसे वापस करने के एवज में 15000 रूपए रिश्वत की मांग कर रहा है। नरेंद्र सिंह परिहार ने इसकी शिकायत जबलपुर ईओडब्लू एस.पी से की जिसके बाद शिकायत का परीक्षण करवाया गया।

जबलपुर ई.ओ.डब्लू एस.पी को मिली शिकायत को सही पाते हुए आज डीएसपी ए.वी सिंह के नेतृत्व में ई.ओ.डब्लू की टीम ने जल संसाधन विभाग के हिरण डिवीजन में पहुंची जहां उन्होंने आडिटर संदीप मसके को 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा हैं कि ई.ओ.डब्लू की छापामार कार्यवाही के दौरान संदीप मसके ने वहां से भागने की भी कोशिश की पर वह सफल नहीं हो पाया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!