INDORE NEWS- कई लड़कों से रिलेशन बनाकर फायदा उठाने वाली लड़की की सरेआम पिटाई

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में आज एक कॉलेज स्टूडेंट लड़के की मां ने उसकी कथित गर्लफ्रेंड की भरे चौराहे पर जमकर पिटाई लगाई। इस दौरान लड़के की मां ने लड़की को पीटते हुए जो कुछ कहा, उससे स्पष्ट होता है कि लड़की ने कई लड़कों से रिलेशन बनाए और उनका फायदा उठाया है। महिला के पास लड़की का कोई वीडियो भी था। पूरे घटनाक्रम में लड़की चुपचाप पिटती रही।

दरअसल या लड़की, एक लड़के को अपने एक्टिवा स्कूटर पर पीछे बिठाकर ले जा रही थी। लड़की ने स्कार्फ से अपना चेहरा छुपाया हुआ था। लड़के की मां उसका पीछा कर रही थी। चौराहे पर महिला ने उस लड़की को ओवरटेक करके रोका। सबसे पहले अपने बेटे को स्कूटर से खींचकर उतारा। उसे फटकार लगाई और फिर लड़की का स्कार्फ उठाकर उसका चेहरा सब को दिखाया। 

महिला ने लड़की के गाल पर ताबड़तोड़ तमाचे मारना शुरू किए। इस दौरान गुस्से में महिला ने लड़की की सारी पोल खोल कर रख दी। उन्होंने जो कुछ कहा उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला ने लड़की के घर जाकर उसको और उसके पिता को इस बारे में समझाया था लेकिन फिर भी लड़की नहीं मानी। यह भी अंदाजा लगता है कि लड़की के कई लड़कों से रिलेशन रहे हैं और उसका कोई वीडियो महिला के पास भी है। 

महिला ने बताया कि इस लड़की के कारण एक लड़के को उसके पिता ने घर से निकाल दिया है। कुल मिलाकर पूरा मामला खराब संगत का है। महिला अपने बेटे को इस से बचाने की कोशिश कर रही है। इस घटना में घटनास्थल एवं किसी भी व्यक्ति का नाम इसलिए नहीं लिखा गया क्योंकि महिला ने लड़की को पुलिस के हवाले नहीं किया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!