Central employees DA news- केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को मंजूरी

Updesh Awasthee
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी सरकार ने 4 फीसदी डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान नवरात्रि के समय हो सकता है। 1 जुलाई 2022 से बढ़ा हुआ डीए लागू होगा। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों में बढ़ी हुई सैलरी मिलना तय है। 

38 फीसदी होगा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की वृद्धि किए जाने के बाद कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी हो जाएगा। फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता है। इस बढ़ोतरी के बाद सितंबर माह के सैलरी में जुलाई और अगस्त का डीए एरियर की राशि भी मिलेगा।

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
अगर कर्मचारी का बेसिक वेतन 56,900 रुपए है। 38% डीए होने पर 21,622 रुपए महंगाई भत्ता मिलेगा। फिलहाल 34% डीए की दर से 19,346 रुपए मिल रहे हैं। महंगाई भत्ता बढ़ने के 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने साल की शुरुआत में डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद महंगाई भत्ता 34% हो गया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!