BHOPAL NEWS- राहुल के कहने पर खुशबू ने कपड़े बदलती लड़की का वीडियो बनाया था

Updesh Awasthee
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद भोपाल पुलिस ने आईटीआई गोविंदपुरा MMS कांड में इन्वेस्टिगेशन तेज कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि राहुल सिंह के कहने पर खुशबू सिंह ने कपड़े बदलती हुई लड़की का वीडियो बनाया था। पुलिस का कहना है कि राहुल ने बदला लेने के लिए यह वीडियो बनवाया था। 

लड़कियां अब लड़कियों के साथ में सुरक्षित नहीं है

सच्चाई जो भी हो लेकिन एक बात क्लियर हो गई और वह यह कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरह आईटीआई गोविंदपुरा भोपाल में भी एक लड़के के कहने पर एक लड़की ने दूसरी लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाया। यानी लड़कियां अब गर्ल्स स्कूल और गर्ल्स कॉलेज में लड़कियों के बीच सुरक्षित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कांड के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आईटीआई गोविंदपुरा में ठीक वैसा ही मामला सामने आया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बाथरूम में नहाती हुई लड़कियों के वीडियो बनाए गए थे। आईटीआई गोविंदपुरा भोपाल में बाथरूम में कपड़े बदलती हुई लड़की का वीडियो बनाया गया। अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो केवल एक लड़की का बनाया गया है या एक से अधिक लड़कियों के। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में भोपाल पुलिस ऑफिसियल की इमरजेंसी मीटिंग कॉल की थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने एक सभा के दौरान भी कहा कि मध्यप्रदेश में इस तरह की ब्लैक मेलिंग की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक राहुल ठाकुर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!