BHOPAL NEWS- हाई प्रोफाइल अरेरा मंडल भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे हाईप्रोफाइल भाजपा अरेरा मंडल के अध्यक्ष मुकुल लोखंडे के खिलाफ उनकी पत्नी चेतना लोखंडे ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए एमपी नगर थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया है। 

एमपी नगर पुलिस थाना क्षेत्र के टाउन इंस्पेक्टर सुधीर अर्जरिया ने बताया कि श्रीमती चेतना लोखंडे उम्र 25 वर्ष ने अपने पति मुकुल लोखंडे के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की थी जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज करके मामले की इन्वेस्टीगेशन शुरू कर दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि मुकुल लोखंडे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के कृपा पात्र माने जाते हैं। राजधानी में अरेरा मंडल सबसे हाईप्रोफाइल मंडल है, मुकुल लोखंडे इसी मंडल के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!